Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentखंडहर में दिशा पाटनी की बहन को मिली एक मासूम बच्ची, कीचड़...

खंडहर में दिशा पाटनी की बहन को मिली एक मासूम बच्ची, कीचड़ से उठाकर बचाई जान, दूध पिलाकर कराया चुप, देखें वीडियो

खुशबू पत्नी ने एक बच्ची को खंडहर से रोती बिलखती उठाया और अपने घर ले आई इतना ही नहीं खुशबू ने पुलिस के साथ कड़ी मेहनत करते हुए बच्ची की मां को भी खोज निकाला है। खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

-

Disha Patani Sister: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री दिशा पाटनी (Disha Patani) की बहन खुशबू पाटनी (Khushbu Patani) इस वक्त काफी चर्चा में बनी हुई है। खुशबू पाटनी ने कुछ ऐसा किया है जिससे हर तरफ उनकी तारीफ हो रही है। खुशबू पत्नी ने एक बच्ची को खंडहर से रोती बिलखती उठाया और अपने घर ले आई इतना ही नहीं खुशबू ने पुलिस के साथ कड़ी मेहनत करते हुए बच्ची की मां को भी खोज निकाला है। खुशबू ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है।

गंदगी से खुशबू ने उठाई बच्ची

खुशबू ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्ची गंदगी के बीच लेती है और रो रही है। खुशबू बताती है कि उनके घर के पीछे खंडहर एरिया है जहां कोई इस बच्ची को छोड़ गया है। इसके बाद में बच्ची के कपड़े पर लगी गंदगी साफ करती है और उसे उठाकर ले जाती है खुशबू बच्ची को दूध पिलाती है और बताती हैं कि सबसे पहले उनकी मां ने बच्ची की रोने की आवाज सुनी। खुशबू बच्ची का चेहरा दिखाते हुए कहती है कि ‘अगर आप बरेली से हैं और यह आपकी बच्ची है तो हमें बताइए की मां-बाप में इसे यहां कैसे छोड़ दिया शर्म आती है ऐसे मां-बाप पर।’ आपको बता दे खुशबू फॉर्मर आर्मी ऑफिसर रह चुकी हैं।

पुलिस ने बच्ची को पहुंचाया मां के पास

दरअसल, बरेली जंक्शन पर मां अपनी 8 माह की बच्ची को एक नशेड़ी युवक के पास छोड़कर दूध लेने चली गई। जब वह काफी देर तक नहीं आई तो नशेड़ी युवक बच्ची को उठाकर पुराने खंडहर में छोड़ आया। पुलिस के अनुसार, पुरानी पुलिस लाइन के पास रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी का घर है। सुबह उनकी पत्नी घर की सफाई कर रही थीं, तभी खंडहर से बच्ची के रोने की आवाज सुनाई दी। उन्होंने बेटी खुशबू पाटनी को बताया। खुशबू पाटनी बिना सोचे-समझे खंडहर की दीवार फांदकर पहुंची तो वहां एक बच्ची मिट्टी में लथपथ पड़ी मिली। उन्होंने बच्ची को गोद में उठाया और घर लेकर आईं। बच्ची को नहलाया और दूध पिलाया। इसके बाद उन्होंने अपने पिता को बुलाया।खुशबू ने इसकी सूचना पुलिस को दी। चाइल्ड लाइन के जरिए बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, पुलिस ने इसकी जानकारी सभी जगह पर प्रसारित की। साथ ही सीसीटीवी फुटेज की जांच की। दूसरी ओर, बिहार राज्य के मधुबनी जिले की रहने वाली गुफरान अपनी बच्ची को खोजते हुए बरेली जंक्शन पर पहुंची। मां की गोद में जाते ही बच्ची किलकारी मार कर हंसने लगी।

Read More-IPL से मिला टीम इंडिया को फ्यूचर स्टार, बल्लेबाजी से मचा रहा गदर

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts