Shreyas Talpade Heart Attack: बॉलीवुड के फेमस श्रेयस तलपड़े को 2023 में हार्ट अटैक आया था। श्रेयस तलपडे की हालत बहुत ज्यादा गंभीर हो गई थी हालांकि इलाज के बाद अब वह ठीक है। श्रेयस तलपड़े को 14 दिसंबर 2023 को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद डॉक्टरों ने उनकी एंजियोप्लास्टी करनी पड़ी थी। अब इसी बीच एक्टर ने हार्ट अटैक के बारे में बात करते हुए एक बहुत ही चौका देने वाला दावा किया है। श्रेयस तलपड़े ने बताया कि हार्ट अटैक आने का कारण कॉविड वैक्सीन का साइड इफेक्ट हो सकता है।
श्रेयस तलपड़े ने किया चौंकाने वाला दावा
श्रेयस तलपडे ने अपने हार्ट अटैक के बारे में बातचीत करते हुए कहा कि वह इस बात को नहीं कह सकते कि वैक्सीन लेने के बाद लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। मैं सिगरेट नहीं पीता, मैं रेगुलर ड्रिंक करने वालों में से भी नहीं हूं, मैं शायद महीने में एक दो बार ड्रिंक करता हूं,तंबाकू भी नहीं खाता हूं। हां मेरा कोलेस्ट्रॉल थोडा बढ़ा हुआ था जो नॉर्मल हो गया था जिसकी मेरी दवा चल रही थी। मुझे कोई डायबिटीज भी नहीं थी, कोई ब्लड प्रेशर की समस्या भी नहीं थी, फिर दिल का दौरा पडने का कारण क्या हो सकता है।? मैं इस सिद्धांत को जानकारी नहीं सकता कि कोविड-19 के बाद ही मुझे कुछ थकान महसूस होने लगी थी। इस बात में कुछ ना कुछ जरूर है और हम बात को जानकारी नहीं सकते इसकी वजह यह कोविड वैक्सीन हो क्योंकि हम वास्तव में नहीं जानते हमने अपने शरीर के अंदर क्या लिया है।’
‘उनके पास कोई सबूत नहीं है’
आगे श्रेयस तलपड़े ने कहा कि, वह जानना चाहते हैं की वैक्सीन ने हमारे साथ क्या किया है उन्हें यकीन नहीं है कि कॉविड-19 है या वैक्सीन क्योंकि उनके पास कोई सबूत नहीं है। इसीलिए कोई भी बयान देना बेकार है।’ आपको बता दे पिछले साल 14 दिसंबर को श्रेयस को अपनी फिल्म वेलकम टू द जंगल की शूटिंग के बाद बेचैनी की शिकायत के बाद दिल का दौरा पड़ा था।
Read More-‘वह बिल्कुल भी नहीं बदले…’ 33 साल बाद एक साथ फिर नजर आएंगे रजनीकांत और अमिताभ बच्चन
