New Year 2024 Party: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कृति सेनन का नाम खूबसूरत अभिनेत्री में आता है जो हमेशा अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाती हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन हाल ही में नए साल का जश्न मनाने के लिए अपनी बहन नूपुर सेनन के साथ वेकेशन पर गई हुई है। कृति सेनन ने दुबई में नए साल को लेकर एक पार्टी आयोजित की थी।
कृति सेनन की पार्टी में पहुंचे धोनी
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री कृति सेनन और उनकी बहन नूपुर सेनन दुबई में न्यू ईयर पार्टी आयोजित की थी। कृति सेनन और नूपुर सेनन की न्यू ईयर पार्टी में कई बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी भी पहुंचे हैं। पार्टी में चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पत्नी साक्षी धोनी के साथ नजर आए हैं। इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी ब्लैक कलर की शर्ट पैंट में दिखाई दिए तो वही उनकी पत्नी साक्षी धोनी ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहन रखा था।
View this post on Instagram
इन फिल्मों में नजर आई कृति सेनन
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री कृति सेनन के लिए साल 2023 बहुत अच्छा नहीं गया क्योंकि बॉलीवुड इंडस्ट्री को बैक टू बैक कई सुपर फ्लॉप फिल्में दी। कृति सेनन साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ आदि पुरुष फिल्म में नजर आए थे जो कि विवादों में रहने के कारण फ्लॉप साबित हुई थी। इसके बाद कृति सेनन बॉलीवुड के फेमस अभिनेता टाइगर श्रॉफ के साथ गणपत फिल्म में नजर आए यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से पिट गई।
Read More-Priyanka Chopra की मां ने दामाद निक जोनस की तारीफ में बांधे पुल, कहा- ‘बहुत ही प्यारे जमाई…’
