Maine pyar Kiya: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री भाग्यश्री(Bhagyashree) ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्मों में काम किया है। भाग्यश्री ने सूरज बढ़ जाता की फिल्म ‘मैने प्यार किया’ (Maine pyar Kiya) से बॉलीवुड में कदम रखा था। इस फिल्म में सलमान खान(Salman Khan) भाग्यश्री के साथ नजर आए थे। सलमान खान और भाग्यश्री की जोड़ी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। यह फिल्म उस समय की सबसे हिट फिल्मों में से एक थी। हालांकि अभी हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए भाग्यश्री ने बहुत ही चौंकाने वाला खुलासा किया।
5 महीने की प्रेग्नेंट थी भाग्यश्री
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री भाग्यश्री ने अभी हाल में एक इंटरव्यू देते हुए बताया कि वह मैंने प्यार किया के पोस्टर सूट के दौरान 5 महीने की वह प्रेग्नेंट थी। हालांकि इस बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया था। इस दौरान सलमान खान ने एक्ट्रेस का मजाक भी उड़ाया था। एक्ट्रेस का वेट देखकर सलमान खान ने उन पर कमेंट भी कर दिया था। एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में रिवील करते हुए बताएं कि उनकी प्रेगनेंसी के बारे में किसी को नहीं पता था और उनकी बॉडी को देखते हुए सलमान ने कहा था की शादी के बाद वह मोटी हो गई है।
View this post on Instagram
वेट को लेकर सलमान ने किया था ऐसा कमेंट
भाग्यश्री ने इंटरव्यू देते हुए बताया था कि, ‘जब मशहूर फोटोग्राफर गौतम राजदक्ष्य ने मैंने प्यार किया के पोस्टर के लिए फोटो शूट किया था तब मैं 5 महीने की प्रेग्नेंट थी। कोई नहीं जानता था। मुझे याद है कि सलमान ने मुझसे कहा था शादी के बाद मोटी हो गई। आगे भाग्यश्री ने बताया कि उनकी शादी और बच्चे होने के बाद उनकी एक्टिंग और फिल्में ठंडी पड़ गई।’ उन्होंने कहा कि एक मां के लिए बच्चों के पास रहना बहुत जरूरी होता है और मेरे लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है।
