Sikandar Reaser Release Postpone: बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सलमान खान के 59वें जन्मदिन के मौके पर यानी आज 27 दिसंबर को उनकी फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज होने वाला था। लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते मेकर्स ने सिकंदर के टीजर की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया है। इतना ही नहीं मेकर्स ने नई रिलीज डेट का भी अनाउंसमेंट कर दिया है।
सिकंदर को लेकर मेकर्स ने लिया बड़ा फैसला
बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सलमान खान आज अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर आज उनकी मच अवेटेड फिल्म सिकंदर का टीजर रिलीज होने वाला था। लेकिन देश के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के निधन के चलते मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है। मेकर्स ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा कि, “हमारे सम्मानित पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी के निधन के मद्देनजर, हमें खेद है कि सिकंदर के टीजर की रिलीज को स्थगित किया गया है। अब यह 28 दिसंबर को सुबह 11:07 पर रिलीज किया जाएगा।” आपको बता दे सिकंदर का फर्स्ट लुक पोस्टर भी सामने आ चुका है।
In light of the passing of our esteemed former Prime Minister Manmohan Singh Ji, we regret to announce that the release of the Sikandar teaser has been postponed to 28th December 11:07 AM. Our thoughts are with the nation during this time of mourning. Thank you for understanding.…
— Nadiadwala Grandson (@NGEMovies) December 27, 2024
कल 28 दिसंबर को रिलीज होगा टीजर
आपको बता दें सलमान खान की अपकमिंग फिल्म सिकंदर कातिजार कल 28 दिसंबर को सुबह 11 बजकर 7 मिनट पर ऑनलाइन रिलीज किया जाएगा। इस फिल्म को साजिद नाडियाडवाला द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। एक बार फिर से सलमान खान एक्शन अवतार में नजर आने वाले हैं। सलमान खान की इस फिल्म को देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
Read More-ओटीटी पर होगी सिंघम अगेन और भूल भुलैया की टक्कर, जाने कब हो रही रिलीज
