Salman Khan: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान के जाने वाले सलमान खान (Salman Khan) हमेशा अपनी फिटनेस को लेकर चर्चा में रहते हैं। सलमान खान(Salman Khan) अपना वर्कआउट कभी भी मिस नहीं करते हैं। 59 साल के सलमान खान अपनी फिल्मों के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहते हैं। अब इसी बीच सलमान खान का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है इस वीडियो को खुद सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है।
पेड़ पर चढ़कर बेरी तोड़ते दिखे सलमान खान
सलमान खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें सलमान खान एक पेड़ पर चढ़कर बेरी तोड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में सलमान खान ब्लू शॉट और ब्लैक बनियान पहने दिख रहे हैं उन्होंने ब्लैक शूज भी पहने हुए हैं। वह पेड़ पर चढ़ने और सारी बेरी तोड़ते हैं उनके साथ में दो-तीन लोग खड़े हैं जो बेरी इकट्ठा करते हैं। वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने लिखा,’बेरी गुड’। इस वीडियो को देखकर सलमान खान के फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं। सलमान खान को सभी लोग रियल हीरो बोल रहे हैं।
View this post on Instagram
सलमान खान को हैंडसम बुला रहे फैंस
इस वीडियो पर यूजर से तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा,’कुछ जोकर कहते हैं कि आप बूढ़े हो रहे हैं। लेकिन मेरे हीरो सलमान खान हमेशा यंग किंग है।’ वहीं दूसरे यूज़र ने लिखा, ‘सर आप बहुत हैंडसम लग रहे हैं।’ एक अन्य यूजर ने लिखा,’बेरी कूल सर।’ वहीं सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो दबंग खान बहुत जल्द सिकंदर फिल्म में नजर आने वाले हैं।
Read More –दिल्ली कैपिटल्स की जीत पर पति केएल राहुल की दीवानी हुई अथिया शेट्टी, कहा-‘उफ्फ यह लड़का’
