हरियाणवी एक्ट्रेस अंजलि राघव हाल ही में उस समय सुर्खियों में आ गईं, जब लखनऊ के एक इवेंट का वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में भोजपुरी स्टार पवन सिंह पर आरोप लगा कि उन्होंने एक्ट्रेस के साथ मंच पर गलत तरीके से व्यवहार किया। विवाद बढ़ा तो अंजलि ने इंडस्ट्री छोड़ने तक का मन बना लिया। हालांकि, बाद में पवन सिंह ने माफी मांग ली और मामला शांत हो गया। लेकिन सोशल मीडिया पर अंजलि के खिलाफ लगातार ट्रोलिंग और मीम्स बनने लगे, जिससे परेशान होकर वह वृंदावन के प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज के आश्रम पहुंचीं।
‘हाथी चला बाजार, कुत्ते लगे हजार’
आश्रम में पहुंचकर अंजलि ने महाराज जी से पूछा कि उन्हें सोशल मीडिया पर हो रहे अपमान का जवाब देना चाहिए या नजरअंदाज करना चाहिए। इस पर अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने अपनी मशहूर कहावत सुनाते हुए कहा, “हाथी चला बाजार, कुत्ते लगे हजार।” उनका साफ कहना था कि लोगों को जवाब देने की जरूरत नहीं है, बल्कि अपने लक्ष्य की ओर बढ़ते रहना ही सही रास्ता है।
महाराज जी ने अंजलि को समझाते हुए कहा कि जब भी कोई इंसान आगे बढ़ता है, तो उसके खिलाफ बातें करने वाले भी मिलते ही हैं। लेकिन सफलता उन्हीं को मिलती है, जो इन सब बातों को नजरअंदाज कर अपने काम पर ध्यान देते हैं। इस सलाह को सुनने के बाद अंजलि ने भी राहत की सांस ली और कहा कि वह अब ट्रोल्स पर ध्यान नहीं देंगी, बल्कि अपने करियर और पॉजिटिव काम पर फोकस करेंगी।
Read more-भारत-पाक महामुकाबले से ठीक पहले क्रिकेटर का सनसनीखेज ऐलान – एशिया कप का बहिष्कार कर मचाई हलचल!
