Sunday, February 1, 2026
HomeEntertainmentपत्नी के साथ हर की पौड़ी पहुंचे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट की...

पत्नी के साथ हर की पौड़ी पहुंचे अनंत अंबानी, राधिका मर्चेंट की सादगी ने जीत लिया सभी का दिल

राधिका अंबानी(Radhika Ambani) ने अपने सादगी भरे अंदाज से साबित कर दिया की फैशन के लिए हमेशा डिज़ाइनर कपड़ों या लग्जरी की जरूरत नहीं होती है।

-

Ananta Ambani Ganga Puja: मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) के छोटे बेटे अनंत अंबानी और उनकी पत्नी राधिका अंबानी कल रविवार को हर की पौड़ी पहुंचे जहां पर उन्होंने गंगा पूजा की। राधिका और अनंत अंबानी की कुछ तस्वीरें भी सामने आई है जिसमें मुकेश अंबानी की छोटी बहू की सादगी ने सभी का दिल जीत लिया है। राधिका अंबानी(Radhika Ambani) ने अपने सादगी भरे अंदाज से साबित कर दिया की फैशन के लिए हमेशा डिज़ाइनर कपड़ों या लग्जरी की जरूरत नहीं होती है।

पत्नी के साथ अनंत अंबानी ने की गंगा पूजा

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी अपनी पत्नी के साथ कल हरिद्वार पहुंचे जहां पर उन्होंने हर की पौड़ी पर गंगा सभा के पुरोहित के साथ मिलकर पवित्र गंगा पूजा में भाग लिया। गंगा आरती के दौरान अंबानी परिवार की छोटी बहू बेहद सिंपल लुक में नजर आई हैं। इस दौरान अनंत अंबानी क्लासिक नेवी ब्लू रंग का कुर्ता पहने नजर आए हैं जिसमें कॉलर नेकलाइन और मोड़े हुए बाजू थे। वही अनंत अंबानी की पत्नी राधिका भी बहुत सिंपल अंदाज में नजर आई हैं।

एथनिक लुक में खूबसूरत लगी राधिका अंबानी

इस दौरान की जो तस्वीरें और वीडियो सामने आए उसमें देखा जा सकता है कि अनंत अंबानी और राधिका दोनों ही सिंपल अंदाज में नजर आए हैं। राधिका ने नीले हरे रंग का एक सुंदर सूट पहने जो सादगी और शालीनता को दिखा रहा था। उनके कुर्ते में वह नेक लाइन लंबे स्लीव्स और एक फ्लेयर्ड डिजाइन था जिससे उनका यह एड्रेस आरामदायक और स्टाइलिश लुक दे रहा था। इसी के साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा भी डाला हुआ था। राधिका ने बेहद हल्का मेकअप कर रखा था। खुले बालों में राधिका मर्चेंट बहुत ही खूबसूरत लग रही थी।

Read More-सरेआम बिपाशा बसु को करीना कपूर ने जड़ दिया था जोरदार थप्पड़, गुस्से में कह दी थी ये बात

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts