Monday, February 2, 2026
HomeEntertainmentकड़ी सुरक्षा के बीच लाल बाग राजा के दर्शन करने पहुंचे अनंत...

कड़ी सुरक्षा के बीच लाल बाग राजा के दर्शन करने पहुंचे अनंत अंबानी, सिर झुकाकर लिया आशीर्वाद

इसी बीच अनंत अंबानी शादी के बाद पहली बार लाल बाग राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान अनंत अंबानी भारी सिक्योरिटी के बीच नजर आए हैं। अनंत अंबानी का एक वीडियो भी सामने आया है।

-

Anant Ambani: इन दिनों पूरा देश भगवान गणेश की भक्ति में डूबा हुआ है। अंबानी परिवार भी गणपति बप्पा की भक्ति में लीन होता हुआ नजर आ रहा है। अनंत अंबानी और राधिका मरचेंट ने शादी के बाद एक साथ पहली गणपति बप्पा की पूजा एंटीलिया में की है। एंटीलिया में 7 सितंबर को बप्पा का जोरदार स्वागत किया गया था। अभी इसी बीच अनंत अंबानी शादी के बाद पहली बार लाल बाग राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं। इस दौरान अनंत अंबानी भारी सिक्योरिटी के बीच नजर आए हैं। अनंत अंबानी का एक वीडियो भी सामने आया है।

लालबाग राजा के दर्शन करने पहुंचे अनंत अंबानी

शादी के बाद पहली बार अनंत अंबानी (Anant Ambani) लाल बाग राजा के दर्शन करने पहुंचे हैं ‌ इस दौरान अनंत अंबानी नीले कलर का कुर्ता पहने हुए बप्पा की भक्ति में लीन दिखे। अनंत अंबानी (Anant Ambani) ने गणपति बप्पा की पूजा करते हुए उनके पैरों में झुक कर आशीर्वाद लिया। अनंत अंबानी के चारों तरफ भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी। सोशल मीडिया पर अनंत अंबानी का यह वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

20 किलो के सोने का चढ़ाया था मुकुट

इससे पहले अनंत अंबानी ने लाल बाग राजा को 20 किलो का सोने का मुकुट चढ़ाया था। औ इस आलीशान और सुंदर मुकुट की कीमत 15 करोड रुपए बताई जा रही थी। इस मुकुट पर हीरे और दूसरे कीमती पत्थर जड़े हुए हैं। अंबानी परिवार में गणपति बप्पा का धूमधाम से स्वागत किया गया। जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारों ने शिरकत की थी। सैफ अली खान, करीना कपूर, अनिल कपूर, रेखा सहित बाकी सितारे भी नजर आए थे।

Read More-ICC Ranking में दिखा भारतीय टॉप ऑर्डर का जलवा, इस स्थान पर पहुंचे रोहित और विराट

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts