Animal: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर एनिमल फिल्म को लेकर सबसे ज्यादा सुर्खियों में बने थे। इसके बाद आज 1 दिसंबर को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को रिलीज कर दिया गया है। रणबीर कपूर के साथ बॉबी देओल भी एनिमल फिल्म में एक्शन अवतार में देखे गए हैं। आपको बता दे कि बॉलीवुड की अभिनेत्री आलिया भट्ट भी एनिमल फिल्म को देखने पहुंचीं थी। इसके बाद आलिया भट्ट ने एनिमल फिल्म पर ये रिस्पांस दिया है।
आलिया को पसंद आई एनिमल फिल्म
बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री आलिया भट्ट अपने पति रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को देखने के लिए सिनेमा घर पहुंची थी। जब आलिया भट्ट रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल को देखने के बाद सिनेमा हॉल से बाहर निकले। तब उन्हें पेपराजी ने चारों तरफ से घेर लिया और इस दौरान आलिया भट्ट से जब पूछा गया कि उन्हें एनिमल फिल्म कैसी लगी। तब आलिया भट्ट ने जवाब देते हुए कहा बहुत बढ़िया।
View this post on Instagram
सिनेमाघर में धमाल मचा रही एनिमल
बॉलीवुड इंडस्ट्री के स्टार रणबीर कपूर एनिमल फिल्म को लेकर काफी लंबे समय से फैंस के भी सुर्खियां बटोर रहे थे। एनिमल फिल्म रिलीज होने के बाद सिनेमाघर में फैन्स की भीड़ लग गई है। एनिमल फिल्म को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। पब्लिक से रणबीर कपूर और बॉबी देओल की फिल्म एनिमल को अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
Read More-कैटरीना कैफ को कैसी लगी से Sam Bahadur? पति की फिल्म को लेकर एक्ट्रेस ने कही ये बात
