टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. इस बार गणेश चतुर्थी के मौके पर उन्होंने घर पर पूजा तो की, लेकिन फैंस की नज़र तुरंत इस बात पर गई कि उनके पति और एक्टर नील भट्ट पूजा में कहीं नज़र नहीं आए. दोनों लंबे समय से सोशल मीडिया पर भी साथ में पोस्ट शेयर करते दिखाई नहीं दिए हैं, जिसकी वजह से अलगाव की अटकलें और तेज हो गई हैं.
फोटोज देख फैंस हुए परेशान
ऐश्वर्या ने गणपति बप्पा की पूजा की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कीं. इनमें वह पारंपरिक अवतार में बेहद खूबसूरत लग रही थीं, लेकिन नील की अनुपस्थिति फैंस को अखर गई. कई यूजर्स ने कमेंट कर पूछा कि नील कहां हैं और क्या सब कुछ ठीक है. कुछ फैंस ने लिखा कि “हमेशा साथ पूजा करने वाले कपल अब दूर क्यों दिख रहे हैं?” इन सवालों ने सोशल मीडिया पर हलचल और बढ़ा दी है.
View this post on Instagram
शादी के चार साल बाद क्यों बढ़ीं दूरी?
ऐश्वर्या और नील ने 2021 में शादी की थी और दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर कपल गोल्स सेट करते रहे हैं. लेकिन पिछले कुछ महीनों से दोनों के बीच दूरी की खबरें आ रही हैं. अब गणेश चतुर्थी पर ऐश्वर्या का अकेले पूजा करना इन अटकलों को और हवा दे रहा है. हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिश्ते पर खुलकर बयान नहीं दिया है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है.
Read more-लाल साड़ी में सपना चौधरी ने मचाया तहलका, लेकिन पल्लू ने खींचा सबका ध्यान
