Friday, February 6, 2026
HomeEntertainment'पुष्पा 2' की श्रीवल्ली बनी 'गुम है...' की पाखी, पति नील भट्ट...

‘पुष्पा 2’ की श्रीवल्ली बनी ‘गुम है…’ की पाखी, पति नील भट्ट के साथ ऐश्वर्या ने शेयर किया वीडियो

ऐश्वर्या शर्मा ने हीरामंडी की आलमजेब की नकल की थी। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर सेलेब्स भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे।

-

Aishwarya Sharma: टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन डांस वीडियो शेयर किया करती हैं। ऐश्वर्या शर्मा ने ‘गुम है किसी के प्यार में’ टीवी शो में पाखी का किरदार निभाया था। भले ही इस शो में उनका नेगेटिव किरदार हो लेकिन उनके अभिनय की काफी सराहना भी की गई। वही शो से अलग होने के बाद ऐश्वर्या शर्मा सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। अभी हाल ही में ऐश्वर्या शर्मा ने हीरामंडी की आलमजेब की नकल की थी। इस वीडियो को देखकर सोशल मीडिया यूजर्स से लेकर सेलेब्स भी हंस-हंसकर लोटपोट हो गए थे। अब इसी बीच ऐश्वर्या शर्मा ने पुष्प 2 के सॉन्ग पर डांस किया है जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है।

पुष्पा 2 की श्रीवल्ली बनी ऐश्वर्या शर्मा

टेलीविजन की फेमस अभिनेत्री ऐश्वर्या शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह अपने पति नील भट्ट के साथ डांस करती हुई नजर आ रही है। इस वीडियो मे ऐश्वर्या शर्मा श्रीवल्ली के अवतार में डांस करती हुई दिखाई दे रही है वही नील भट्ट उनके साथ पुष्पराज जैसी स्टाइल में कदम से कदम मिलाते हुए दिखाई दे रहे हैं। नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा का यह डांस वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट कर रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Aishwarya Sharma (@aisharma812)

नील भट्ट के साथ ऐश्वर्या ने रचाई थी शादी

आपको बता दे ऐश्वर्या शर्मा गुम है किसी के प्यार में पत्रलेखा यानी सई की जेठानी का किरदार निभाती हुई नजर आई थी। वही ऐश्वर्या शर्मा के पति नील भट्ट इस शो में विराट चौहान के किरदार में दिखाई दिए थे। जो एक आईपीएस अफसर थे। पाखी को अपने ही देवर विराट से प्यार हो जाता है और वह उससे शादी कर लेती है। वही आपको बता दे रियल लाइफ में भी ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट से शादी की है। इसी शो के सेट पर नील भट्ट और ऐश्वर्या शर्मा को एक दूसरे से प्यार हो गया था और दोनों ने शादी कर ली रियल लाइफ में दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया जाता है।

Read More-पाई-पाई के लिए मोहताज है ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ का ये फेमस एक्टर, गुजर रहे ऐसी जिंदगी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts