Monday, December 8, 2025
HomeEntertainmentबेटे के जन्म के बाद पत्नी को अस्पताल से घर लेकर लौटे...

बेटे के जन्म के बाद पत्नी को अस्पताल से घर लेकर लौटे ’12वीं फेल’ एक्टर, न्यू बोर्न बेबी के साथ दिखे विक्रांत मैसी

विक्रांत मैसी की वाइफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के बाहर विक्रांत में से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गाड़ी में स्पाॅट किए गए।

-

Vikrant Messey: 12वीं फेल एक्टर विक्रांत मैसी (Vikrant Messey) इस समय काफी चर्चा में बने हुए हैं विक्रांत मैसी(Vikrant Messey ) अभी हाल ही में पापा बने हैं। बेटे के जन्म के बाद अब विक्रांत की वाइफ शीतल ठाकुर अपने बेटे को अस्पताल से घर लेकर पहुंची है। विक्रांत मैसी की वाइफ को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अस्पताल के बाहर विक्रांत में से अपनी पत्नी और बच्चे के साथ गाड़ी में स्पाॅट किए गए।

पत्नी और बेटे के साथ स्पॉट हुए विक्रांत

विक्रांत मैसी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में विक्रांत मैसी अपनी पत्नी शीतल और न्यू बॉर्न बेबी के साथ स्पॉट किए गए हैं। उनकी वाइफ शीतल पीछे अपने न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए बैठी गाड़ी में दिखाई दे रही हैं और गाड़ी की आगे वाली सीट पर विक्रांत मैसी बैठे हुए हैं। विक्रांत मैसी इस दौरान पैपराजी से बचते हुए नजर आए हैं। वह मीडिया से रिक्वेस्ट करते भी नजर आए। हालांकि एक्टर की वाइफ और उनके बच्चे की झलक देखने को नहीं मिली है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

7 फरवरी को किया पहले बच्चे का स्वागत

12वीं फेल विक्रांत मैसी ने 7 फरवरी को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। विक्रांत मैसी और उनकी वाइफ शीतल शादी के 2 साल बाद पेरेंट्स बने हैं। माता-पिता बनने की जानकारी खुद एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी थी। विक्रांत मैसी ने फिल्म 12वीं फेल में लीड रोल में नजर आए थे।

Read More-यामी गौतम की प्रेग्नेंसी पर कंगना रनौत ने किया रिएक्ट, एक्ट्रेस के पति की तारीफ के बांधे पुल,कपल को दी बधाई

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts