IPL 2024: आईपीएल 2024 में अभी तक कहीं ऐसे मैच खेले गए हैं जिसमें कई बड़े से बड़े रिकॉर्ड बने और टूटे हैं। कल आईपीएल 2024 में 30 मार्च को लखनऊ के इकाना स्टेडियम में पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच शानदार मैच देखने को मिला है। लखनऊ सुपर जाएंट्स ने पंजाब किंग्स को अपने होम ग्राउंड में 21 रन से हरा दिया है। इस दौरान लखनऊ को नया फ्यूचर स्टार मिल गया है जिसमें लखनऊ को हारे हुए मैच में जीत दिलाई है।
इस गेंदबाज ने बनाया रिकॉर्ड
लखनऊ सुपर जाएंट्स ने आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ 21 साल के युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को पहली बार मौका दिया था। मयंक यादव ने अपने आईपीएल के डेब्यू मैच में पंजाब के बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए हैं और गति से खूब उन्हें परेशान किया है। मयंक यादव ने आईपीएल के पहले मैच में पंजाब किंग्स के खिलाफ लखनऊ के लिए चार ओवर में 27 रन देकर तीन विकेट चटकाए हैं। इस दौरान मयंक यादव की गेंद की रफ्तार 150 के आसपास रहती थी इसके अलावा मयंक यादव ने आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। मयंक यादव ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 156 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से एक गेंद फेंकी। जो अभी तक आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद है।
लखनऊ को जिताया मैच
लखनऊ की तरफ से पंजाब किंग्स को 200 रनों का लक्ष्य दिया गया था। इसके बाद पंजाब के कप्तान शिखर धवन और बल्लेबाज जॉनी बेरिस्टो ने आसानी से 100 से ऊपर की साझेदारी कर ली। इसके बाद लखनऊ की तरफ से मयंक यादव गेंदबाजी के लिए आए और उन्होंने लखनऊ को 102 रनों के स्कोर पर पहला विकेट दिलाया। इसके बाद चार ओवर में मयंक यादव ने अपनी घातक गेंदबाजी से लखनऊ के पक्ष में मैच को धकेल दिया। जिस कारण मयंक यादव को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड भी दिया गया है।
Read More-दूसरे मैच में कप्तानी से क्यों हटे KL Rahul? LSG के नए कप्तान ने किया बड़ा खुलासा
