Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainment'अपने कपड़े उतारो और...', इस एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर ने की थी...

‘अपने कपड़े उतारो और…’, इस एक्ट्रेस के साथ डायरेक्टर ने की थी गंदी हरकत

ऑडिशन के दौरान एक डायरेक्टर पर उनके साथ घिनौनी हरकत की कोशिश की थी। दरअसल 2018 में जब मीटू (#MeToo) मूवमेंट ने तूल पकड़ा था उसे दौरान मंदाना ने फिल्म मेकर साजिद खान पर कई संगीन आरोप लगाए थे।

-

Mandana Karimi On Sajid Khan: बॉलीवुड की कई फेमस अभिनेत्रियां कास्टिंग काउच का शिकार हो चुकी है। कई अभिनेत्रियां बी टाउन के इस काले सच का पर्दाफाश कर चुकी हैं। बॉलीवुड की कई फिल्मों में नजर आई एक्ट्रेस मंदाना करीमी ने भी एक बार खुलासा किया था कि ऑडिशन के दौरान एक डायरेक्टर पर उनके साथ घिनौनी हरकत की कोशिश की थी। दरअसल 2018 में जब मीटू (#MeToo) मूवमेंट ने तूल पकड़ा था उसे दौरान मंदाना ने फिल्म मेकर साजिद खान पर कई संगीन आरोप लगाए थे।

साजिद खान पर इस एक्ट्रेस ने लगाए थे गंभीर आरोप

एक इंटरव्यू के दौरान मंदाना करीमी ने खुलासा करते हुए कहा था कि उन्हें 2014 में आई फिल्म हमशक्ल में एक रोल ऑफर किया गया था। इसी सिलसिले में वे साजिद खान के ऑफिस गई थी तो उन्होंने बहुत भद्दा कमेंट किया था। मंदाना ने कहा, ‘मैं कास्टिंग स्टेज पर साजिद खान की हमशक्ल के लिए बातचीत कर रही थी मेरे मैनेजर और मैं उनके ऑफिस गए। निर्माता वाशु भगनानी से मिलने के बाद मैं साजिद के साथ एक कमरे में थी उन्होंने कहा लवली पिक्चर्स लेकिन तुम्हें अपने कपड़े उतारने होंगे। अगर मैं जो चीजें देखता हूं वह मुझे पसंद आता है तो आपको यह रोल मिल सकता है।’

इंडस्ट्री में महिलाओं के लिए रिस्पेक्ट नहीं है- मंदाना करीमी

मंदाना करीमी ने एक इंटरव्यू दिया और कहा कि,’वह अब ऐसी इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती जहां पर महिलाओं का सम्मान नहीं होता है। उन्होंने कहा कि “इंडस्ट्री में काम नहीं करना चाहती क्योंकि इंडस्ट्री में महिलाओं को इज्जत नहीं दी जाती है।” मंडाना ने शाहरुख खान सैफ अली खान के साथ कई ऐड भी किए हैं।

Read More-आखिर ‘स्वातंत्र्यवीर सावरकर’ फिल्म की शूटिंग के लिए अंकिता लोखंडे ने क्यों नहीं ली थी फीस? जाने इसके पीछे की वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts