Lok Sabha Election 2024: कुछ दिन पहले ही कोडरमा में हुई इंडिया ब्लॉक की बैठक में आरजेडी के नेता अवधेश सिंह यादव ने पीएम मोदी को लेकर अपमानजनक बयान दे दिया है। आरजेडी नेता अवधेश सिंह यादव का एक वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। यह वीडियो झारखंड प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शेयर किया है।
वायरल हो रहा आरजेडी के नेता का वीडियो
इस वीडियो को पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने शेयर किया है। वीडियो शेयर करते हुए बाबूलाल मरांडी ने दावा किया और कहा कि “ देखिए Indi गठबंधन की बैठक का एजेंडा. चार दिन पहले झारखंड के कोडरमा में हुई Indi गठबंधन की बैठक में RJD के नेता अवधेश सिंह यादव मोदी जी की खोपड़ी में गोली मारने की बात कर रहे हैं. अपनी हार को करीब आते देख ठगबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता अपनी मानसिक संतुलन खो बैठे है. Indi गठबंधन चाहे जो षड्यंत्र रच ले, मोदी जी के साथ उनका 140 करोड़ का परिवार खड़ा है. @ECISVEEP @JharkhandPolice के डीजीपी इसका संज्ञान लें। आदरणीय प्रधानमंत्री जी को गोली मारने की बात करने वाले इस अपराधी को तुरंत गिरफ़्तार कर जेल की हवा खिलायें…”
देखिए Indi गठबंधन की बैठक का एजेंडा.
चार दिन पहले झारखंड के कोडरमा में हुई Indi गठबंधन की बैठक में RJD के नेता अवधेश सिंह यादव मोदी जी की खोपड़ी में गोली मारने की बात कर रहे हैं.
अपनी हार को करीब आते देख ठगबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता अपनी मानसिक संतुलन खो बैठे है.
Indi… pic.twitter.com/1eLtqeE3nw
— Babulal Marandi (Modi Ka Parivar) (@yourBabulal) March 19, 2024
क्या है वायरल वीडियो में
बाबूलाल मरांडी ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें देखा जा सकता है कि कुछ लोग एक मीटिंग करते हुए नजर आ रहे हैं। उसके पीछे इंडिया लिखा हुआ है। भाजपा ने दावा किया है कि यह कोडरमा में इंडिया ब्लॉक के नेताओं की बैठक का वीडियो है। इसमें एक व्यक्ति कहता हुआ दिखाई दे रहा है… हम यदि मोदी के खोपड़ी में गोली मार दे तो इसको गलत कहा जाएगा क्या? लेकिन इस वाक्य के आगे और पीछे की बात वीडियो में नहीं दिखाई गई है। हालांकि इस वीडियो की पुष्टि यूपी वार्ता न्यूज नहीं कर रहा है।
Read More-UP में इस दिन होंगे लोकसभा चुनाव, 4 जून को जारी होंगे नतीजे
