Elvish Yadav News: बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव मुसीबत में घिर चुके हैं। एल्विश यादव को आज नोएडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एल्विस यादव को आज रविवार 17 मार्च को सांपों का जहर सप्लाई करने के मामले में गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद एल्विश यादव को कोर्ट में पेश किया गया और फिर उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। नोएडा पुलिस के मुताबिक एलविश यादव पर आरोप है कि वह पार्टियों और क्लबोन में सांपों की बाइट यानी स्नेक बाइट प्रोवाइड करता है।
इस जेल में होगा एल्विश यादव का ठिकाना
बिग बॉस ओटीटी 2 विनर एल्विश यादव को पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय सूरजपुर ग्रेटर नोएडा में पेश किया जिसके बाद कोर्ट ने एल्विश यादव को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एल्विश यादव का नया ठिकाना लुक्सर जेल में होगा। एल्विश यादव की गिरफ्तारी को लेकर डीजीपी नोएडा विद्यासागर मिश्रा ने कहा कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम- 1972 के तहत एल्विश यादव और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। इस केस में आज उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया था। एल्विश यादव के खिलाफ रेव पार्टियों में सांप का जहर सप्लाई करने के लेकर नोएडा के सेक्टर- 49 थाने में मामला दर्ज किया गया था। इसके बाद इस मामले में नोएडा के सेक्टर- 20 थाने में जांच के लिए भेज दिया गया था अब पुलिस ने इस मामले में एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।
View this post on Instagram
बिग बॉस ओटीटी 2 विनर रह चुके हैं एल्विश यादव
फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव बिग बॉस ओटीटी 2 विनर रह चुके हैं। इन्होंने इस शो का किताब 15 अगस्त 2023 को जीता था। एल्विश यादव इस शो में काफी चर्चा में रहे थे शो के बाहर आने के बाद भी एल्विश यादव लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं। एल्विश यादव का विवादों से काफी गहरा नाता है कई बार एल्विश यादव मारपीट के मामले में सुर्खियों में आ चुके हैं।
