HomeखेलMI छोड़ CSK के कप्तान बनेंगे Rohit Sharma? अंबाती रायडू ने दिया...

MI छोड़ CSK के कप्तान बनेंगे Rohit Sharma? अंबाती रायडू ने दिया सनसनीखेज बयान

इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बहुत ही बड़ा पहन दिया है जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। बयान देते हुए हम भारतीय राइट होने रोहित शर्मा के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की बात कही है।

-

Rohit Sharma: आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के एक फैसले ने सभी लोगों को हैरान कर दिया। क्योंकि मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या को दे दी। लेकिन इसी बीच चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने बहुत ही बड़ा पहन दिया है जिसे सुनकर क्रिकेट फैंस हैरान रह गए। बयान देते हुए हम भारतीय राइट होने रोहित शर्मा के चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल होने की बात कही है।

चेन्नई के लिए खेलेंगे रोहित?

हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व क्रिकेटर अंबाती रायडू ने एक इंटरव्यू के दौरान अपने बयान से तहलका मचा दिया है। अंबाती रायडू बयान देते हुए कहा “मैं रोहित को चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते देखना चाहता हूं। धोनी के संन्यास लेने के बाद रोहित चेन्नई की कप्तानी भी कर सकते हैं। यह बहुत अच्छा होगा कि रोहित चेन्नई के लिए खेलें। वह आराम से अगले 5-6 साल आईपीएल में खेल सकते हैं। अगर रोहित कप्तानी करना चाहें तो वो किसी भी टीम की कप्तानी कर सकते हैं। हालांकि, यह कॉल लेने का अधिकार सिर्फ रोहित के पास है। यह उनका फैसला होगा कि वह कप्तानी करना चाहते हैं या नहीं। चेन्नई में भी वह कप्तानी करेंगे या नहीं, यह उनपर ही निर्भर करेगा।”

हार्दिक की कप्तानी में खेलेंगे रोहित शर्मा

एक समय ऐसा था जब हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल डेब्यू किया था। लेकिन आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने अपना कप्तान बदल दिया है और रोहित शर्मा आईपीएल 2024 हार्दिक पांड्या की कप्तानी में खेलेंगे। हार्दिक पांड्या को कप्तान बनने के कारण रोहित शर्मा के फैंस ने मुंबई इंडियंस का काफी विरोध किया था जिस कारण मुंबई इंडियंस की सोशल मीडिया की फैन फॉलोइंग भी काम हो गई थी।

Read More-बैजबॉल की बैंड बजाने वाले Yashasvi Jaiswal को मिला बड़ा तोहफा, ICC ने दिया प्लेयर ऑफ द मंथ का अवॉर्ड

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts