Shani Uday 2024: रंगों का त्योहार होली अब बहुत जल्द आने वाली है होली की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। होलाष्टक 17 मार्च से शुरू हो जाएंगे इसके अगले दिन 18 मार्च 2024 को शनि उदय होने जा रहे हैं। उदित होकर शनि कुछ राशि वालों पर मेहरबान होंगे तो कुछ राशि के जातकों की मुश्किलें बढ़ाएंगे। होलाष्टक में शनि देव का उदय होना कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही हानिकारक होगा। शनि देव को न्याय का देवता कहा जाता है शनि देव जिस पर रुष्ट होते हैं उसका जीना मुश्किल कर देते हैं। इस बार इन 3 राशि वालों पर शनि देव का प्रकोप रहेगा।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि देव का उदय होना हानिकारक रहेगा। किसी अपने से धोखा मिल सकता है ऐसे समय में सीक्रेट अपने तक ही रखें। योजनाओं को उजागर न करे सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। कार्यक्षेत्र में किसी भी तरह की पॉलिटिक्स से बचे। जीवनसाथी से सलाह लेकर काम करें नहीं तो आपको नुकसान झेलना पड़ेगा।
मिथुन राशि
इस राशि के जातक की लापरवाही इस पर भारी पड़ सकती है। स्वास्थ्य के मामले में लापरवाही ना बरतें शारीरिक तौर पर नुकसान के योग हैं। जल्दबाजी में लिया गया फैसला आर्थिक और मानसिक परेशानी बढ़ा सकता है। शनिवार के दिन शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
कर्क राशि
पैतृक संपत्ति का मामला आपके पक्ष में नहीं होगा। दांपत्य जीवन में मनमुटाव हो सकता है। ऐसे में वाणी पर संयम बनाए रखें बेवजह के खर्चों से परेशानी हो सकती है। अधिकारियों के साथ मतभेद हो सकते हैं बिजनेस में हाथ आया अवसर आपके हाथ से निकल सकता है। शनिवार के दिन आप शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए काले कुत्ते को भोजन कराएं।
(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
Read More-घर के इस दिशा में पितरों की तस्वीर लगाने से होगी बरकत, बनी रहेगी खुशहाली
