Dolly Sahi Video: टेलीविजन जगत के लिए आज का दिन बहुत ही दुख भरा रहा है। क्योंकि आज टेलीविजन की सबसे चर्चित अभिनेत्री डॉली सोही ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। आपको बता दे कि दिवंगत अभिनेत्री डॉली सोही के निधन के बाद इस समय उनकी आखिरी पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। जिसको देखकर डॉली सोही के फैंस भावुक को गए हैं।
वायरल हुआ डॉली सोही का आखिरी पोस्ट
टेलीविजन इंडस्ट्री की दिवंगत अभिनेत्री डॉली सोही के फैंस एक्ट्रेस को खूब मिस कर रहे हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर डॉली सोही की इंस्टाग्राम की आखिरी पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है। आपको बता दे कि डाली सोहनी ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की आखिरी पोस्ट में लिखा था कि “प्रार्थना – दुनिया का सबसे बड़ा वायरलेस कनेक्शन। चमत्कार की तरह काम करता है, इसलिए प्लीज मुझे आपकी प्रार्थनाओं की ज़रूरत है।” डॉली सोही ने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना आखिरी पोस्ट 20 फरवरी को किया था।
View this post on Instagram
सर्वाइकल कैंसर से हुई एक्ट्रेस की मौत
आपको बता दे कि टेलीविजन इंडस्ट्री की अदाकारा डॉली सोही की मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर बताई जा रही है। सर्वाइकल कैंसर की वजह से डॉली सोही ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इसके बाद बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे डॉली सोही के निधन भावपूर्ण श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Read More-आते ही ‘शैतान’ ने फैलाई दहशत, ओपनिंग डे पर अजय देवगन की फिल्म ने छापे नोट
