Janhvi Kapoor Birthday: बॉलीवुड की खूबसूरत अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने 6 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया है। जानवी कपूर को उनके जन्मदिन पर ढेर सारी शुभकामनाएं मिली है इसके अलावा उनके फैंस ने भी एक्ट्रेस को बर्थडे विश किया है। आपको बता दें कि बॉलीवुड की खूबसूरत हसीना जाह्नवी कपूर ने अपना जन्मदिन पैपराजी के साथ मानया है। इसके बाद जाह्नवी कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
जाह्नवी ने सेलिब्रेट किया बर्थडे
इस समय सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा जाह्नवी कपूर की कई सारी फोटोज तेजी से वायरल हो रही है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि जाह्नवी कपूर अपना बर्थडे पैपराजी साथ मना रही हैं। इस दौरान जाह्नवी कपूर ने पैपराजी के साथ अपने जन्मदिन पर केक भी काटा है। जाह्नवी कपूर के बर्थडे में एक्ट्रेस के बेस्ट फ्रेंड ओरी भी नजर आए हैं इस दौरान ओरी ने अपने हाथ में केक पड़ा इसके बाद जाह्नवी कपूर ने केक काटा है।
View this post on Instagram
खुशी कपूर ने शेयर की थी बचपन की तस्वीर
खुशी कपूर ने भी अपनी बहन को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं दी थी। बॉलीवुड की अभिनेत्री खुशी कपूर ने अपने सोशल मीडिया की इंस्टाग्राम स्टोरी पर बहन जाह्नवी कपूर के साथ एक बचपन की तस्वीर शेयर की थी। जिसमें जाह्नवी कपूर और खुशी कपूर दोनों ही बहुत क्यूट लग रही थीं।
Read More-अपने और ऐश्वर्या राय के गाने को सुनकर रोने लगे थे Salman Khan, सामने आया थ्रोबैक वीडियो
