Sonarika Bhadoria: ‘देवों के देव महादेव’ में माता पार्वती का किरदार निभाने वाली सोनारिका भदौरिया शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। आज 18 फरवरी को सोनारिका भदौरिया अपने बॉयफ्रेंड विकास पराशर की दुल्हन बनने वाली है। अब इसी बीच हाल ही में सोनारिका भदौरिया की हल्दी सेरिमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं। हल्दी सेरिमनी की यह तस्वीर सोनारिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेर की है। जिसमें वह विकास के साथ पीले रंग में रंगी नजर आ रही है।
होने वाले पति पर प्यार लुटाती दिखी सोनारिका
सोनारिका भदौरिया की हल्दी सेरिमनी की जो तस्वीर सामने आई है उन्हें देखा जा सकता है कि दोनों ही येलो कलर के आउटफिट में दिखाई दे रहे हैं। जो फंक्शन की डेकोरेशन देखकर काफी खुश लग रहे हैं। सोनारिका ने अपना हल्दी लुक सेटल मेकअप कर ली हेयर और फूलों वाली ज्वेलरी के साथ पूरा किया इस लुक में एक्ट्रेस बला की हसीन दिख रही है। दोनों कैमरे के सामने रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। सोनारिका भदौरिया और विकास की इन तस्वीरों को काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस ढेर सारा प्यार भी लूटा रहे हैं।
View this post on Instagram
राजस्थान में शादी करने जा रहे कपल
सोशल मीडिया पर जो तस्वीर सामने आई है उन्हें देखा जा सकता है कि कपल एक दूसरे के आंखों में डूबे हुए नजर आ रहे हैं। वही सोनारिका ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘तेरे संग यारा खुश रंग बहारा, हल्दी…’आपको बता दे कपल राजस्थान के सवाई माधोपुर में शादी करने जा रहे हैं।
Read More-‘हम प्रेग्नेंट हैं…’ वरुण धवन ने फैंस को दी बड़ी खुशखबरी, पिता बनने वाले हैं एक्टर
