Tuesday, March 3, 2026
Homeखेल‘मेरे चोटिल होने की झूठी अफवाह फैलाकर...’ Varun Chakravarthy ने सनसनीखेज बयान...

‘मेरे चोटिल होने की झूठी अफवाह फैलाकर…’ Varun Chakravarthy ने सनसनीखेज बयान से मचाया बवाल

पिछले तीन साल से वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में एक भी मौका नहीं दिया गया है। इसी बीच वरुण चक्रवर्ती ने एक बहुत ही सनसनीखेज दावा किया है। जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

-

Varun Chakravarthy: स्पिन गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। वरुण चक्रवर्ती को एक समय में भारतीय क्रिकेट टीम का फ्यूचर स्टार कहा जाता था। लेकिन अचानक वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया से गायब हो गए हैं और पिछले तीन साल से वरुण चक्रवर्ती को टीम इंडिया में एक भी मौका नहीं दिया गया है। इसी बीच वरुण चक्रवर्ती ने एक बहुत ही सनसनीखेज दावा किया है। जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

वरुण चक्रवर्ती ने किया बड़ा दावा

साल 2021 में हुए t20 विश्व कप में वरुण चक्रवर्ती को मौका दिया गया था लेकिन अचानक कुछ मैच खेलकर वरुण चक्रवर्ती टीम इंडिया से बाहर हो गए थे जिसके बाद वह अभी तक दोबारा टीम में नजर नहीं आए हैं। लेकिन इसी बीच वरुण चक्रवर्ती ने बहुत ही बड़ा दावा ठोकते हुए कहा “वर्ल्ड कप खत्म करने के बाद ये बहुत मुश्किल था। ये कोई बड़ी चोट नहीं थी। ये बहुत छोटी इंजरी थी। मुझे वापसी करने में सिर्फ 2 या 3 हफ्ते लगे थे, लेकिन उसके बाद मुझे बाहर कर दिया गया और लोग मुझे बहाना देने लगे कि मैं चोटिल हूं। लेकिन दूसरी तरफ, मैं इतने वक़्त तक चोटिल नहीं था। मुझे नहीं पता कि ये सिर्फ अफवाह थी और कोई मेरे बारे में ये खबर फैलाना चाह रहे थे ताकि मुझे बाहर कर सके।”

वरुण चक्रवर्ती का करियर

साल 2021 में वरुण चक्रवर्ती ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए स्पिन गेंदबाज के तौर पर डेब्यू किया था। अभी तक वरुण चक्रवर्ती ने भारत के लिए 6 वन डे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने सिर्फ दो विकेट ही लिए हैं। इसके अलावा वरुण चक्रवर्ती ने इंडियन प्रीमियर लीग के 56 मैचों में 62 विकेट लिए हैं। लिस्ट ए के 17 मैचों में वरुण चक्रवर्ती के नाम 51 विकेट लेने का रिकॉर्ड है।

Read More-गाबा का घमंड तोड़ने वाले Shamar Joseph ने फिर रचा इतिहास, आईसीसी ने दिया खास अवार्ड

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts