Monday, February 23, 2026
HomeEntertainmentफर्स्ट एनिवर्सरी पर Siddharth Malhotra ने पत्नी को दिया ये स्पेशल गिफ्ट,...

फर्स्ट एनिवर्सरी पर Siddharth Malhotra ने पत्नी को दिया ये स्पेशल गिफ्ट, Kiara Advani ने खुद किया खुलासा

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इसके बाद अब कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से एनिवर्सरी पर मिले गिफ्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

-

Siddharth and Kiara Anniversary: बॉलीवुड इंडस्ट्री में वैसे तो एक से बढ़कर एक शानदार एक्टर्स हैं जो हमेशा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोरते रहते हैं। इस लिस्ट में बॉलीवुड के स्टार सिद्धार्थ मल्होत्रा और अभिनेत्री कियारा आडवाणी का नाम भी आता है। क्योंकि सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी की जोड़ी को बॉलीवुड की खूबसूरत जोड़ियो में से एक माना जाता है। हाल ही में कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की है। इसके बाद अब कियारा आडवाणी ने सिद्धार्थ मल्होत्रा से एनिवर्सरी पर मिले गिफ्ट को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

कियारा आडवाणी को मिला था ये गिफ्ट

सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने 7 फरवरी को पहली बार अपनी एनिवर्सरी को सेलिब्रेट किया है। इसके बाद हाल ही में कियारा आडवाणी के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा दुबई के एक लॉन्च इवेंट में पहुंचे थे जहां पर कियारा आडवाणी ने फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी पर सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिले गिफ्ट के बारे में बताया है। जब कियारा आडवाणी से सिद्धार्थ मल्होत्रा से मिले गिफ्ट के बारे में सवाल किया गया तब उन्होंने कहा ‘ये एनिवर्सरी मंथ है, सिर्फ एक दिन नहीं।’ इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा बताते हैं कि वह एक सरप्राइज ट्रिप थी। क्योंकि बिजी शेड्यूल के बाद वह एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना चाहते थे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sidharth Malhotra (@sidmalhotra)

पिछले साल रचाई थी शादी

बॉलीवुड की अभिनेत्री कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा को एक साथ शेरशाह फिल्म में देखा गया था। शेरशाह फिल्म से कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा एक दूसरे को डेट करने लगे थे। 7 फरवरी साल 2023 को सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी ने एक दूसरे से शादी कर ली। सिद्धार्थ मल्होत्रा और कियारा आडवाणी एक दूसरे से बहुत ही प्यार करते हैं और वह आए दिन पब्लिक प्लेस में भी एक दूसरे की केयर करते हुए दिखाई देते हैं।

Read More-नहीं रही फेमस एक्ट्रेस Mallika Rajput, फांसी लगाकर की आत्महत्या

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts