HomeEntertainmentPoonam Pandey को मोदी सरकार देगी बड़ा तोहफा! एक्ट्रेस ने फैलाई आई...

Poonam Pandey को मोदी सरकार देगी बड़ा तोहफा! एक्ट्रेस ने फैलाई आई थी अपनी ही मौत की झूठी खबर

पूनम पांडे सरकार के सर्वाइकल कैंसर को लेकर चल रहे अवेयरनेस प्रोग्राम की ब्रांड एंबेसडर बन सकती हैं। बताया जा रहा है कि पूनम पांडे और उनकी टीम की यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री से बातचीत चल रही है।

-

Poonam Pandey News: बॉलीवुड की अभिनेत्री और मॉडल पूनम पांडे पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में बनी हुई है। पूनम पांडे ने अभी हाल ही में कुछ ऐसा कर डाला है जिससे लोग दंग रह गए हैं। पिछले कुछ दिनों से पूनम पांडे मौत का झूठा नाटक करने को लेकर चर्चा में बनी हुई है। अब इसी बीच खबर सामने आ रही है कि पूनम पांडे सरकार के सर्वाइकल कैंसर को लेकर चल रहे अवेयरनेस प्रोग्राम की ब्रांड एंबेसडर बन सकती हैं। बताया जा रहा है कि पूनम पांडे और उनकी टीम की यूनियन हेल्थ मिनिस्ट्री से बातचीत चल रही है।

पूनम पांडे ने फैलाई थी अपनी ही मौत की झूठी खबर

कुछ दिन पहले पूनम पांडे के इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया गया था जिसमें कहा गया था कि एक्ट्रेस अब इस दुनिया में नहीं रही है उनके मौत की वजह सर्वाइकल कैंसर है। एक्ट्रेस की अचानक बीमारी से मौत की खबर ने सभी को हैरान कर डाला था लेकिन अगले दिन ही पता चला कि यह खबर फर्जी थी और पूनम पांडे ने सर्वाइकल कैंसर के बारे में अवेयरनेस फैलाने के लिए यह स्टंट किया था। पूनम पांडे ने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा था कि, ‘मैं ऐसा करने के लिए मजबूर महसूस कर रही हूं आप सभी के साथ कुछ अहम बातें शेयर कर रही हूं मैं यहां हूं जिंदा हूं सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा, लेकिन इसने हजारों महिलाओं की जान ले ली है। क्योंकि यह महिलाएं सर्वाइकल कैंसर से निपटने के बारे में नहीं जानती थी।’

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

इस फिल्म से किया था बॉलीवुड में डेब्यू

पूनम पांडे नए साल 2013 में आई फिल्म नशा से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके अलावा इन्होंने कई फिल्म और वेब सीरीजो में काम किया है। पूनम पांडे सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है और आए दिन तस्वीर और वीडियो शेयर किया करती हैं। जब पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई उसके बाद लोगों ने उन्हें ट्रोल करना भी शुरू कर दिया है।

Read More-एकता कपूर के शो ‘नागिन 7’ में नजर आएंगी अंकिता लोखंडे? खुद किया बड़ा खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts