Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentकंगना रनौत के साथ Animal के डायरेक्टर ने काम करने की जताई...

कंगना रनौत के साथ Animal के डायरेक्टर ने काम करने की जताई इच्छा, तो एक्ट्रेस बोली- वो मर्दाना फिल्में तो बनाते ही है…’

कंगना के द्वारा फिल्म की आलोचना किए जाने के बाद भी डायरेक्टर संदीप ने एक्ट्रेस के काम की तारीफ करते हुए कहा था कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं। अब कंगना रनौत ने इसका जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है

-

Kangana Ranaut: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा अपने बेबाक बयानों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। कंगना रनौत ने कुछ समय पहले ही एनिमल के डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा को खरी खोटी सुनाई थी। इतना ही नहीं उन्होंने रणबीर कपूर की भी आलोचना की थी। कंगना रनौत को रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल बिल्कुल भी पसंद नहीं आई और उन्होंने इस फिल्म की आलोचना भी की थी। कंगना के द्वारा फिल्म की आलोचना किए जाने के बाद भी डायरेक्टर संदीप ने एक्ट्रेस के काम की तारीफ करते हुए कहा था कि वह उनके साथ काम करना चाहते हैं। अब कंगना रनौत ने इसका जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर एक ट्वीट किया है।

कंगना रनौत ने संदीप को दिया करारा जवाब

इस समय संदीप रेड्डी अपनी फिल्म एनिमल की सक्सेस को इंजॉय कर रहे हैं। अभी हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए संदीप रेड्डी ने कंगना रनौत के काम की तारीफ करते हुए कहा था कि उन्हें मौका मिला तो वह उनके साथ जरूर काम करना चाहेंगे। अब संदीप रेड्डी के इस इंटरव्यू का जवाब देते हुए कंगना रनौत ने एक ट्वीट कर कहा-“समीक्षा और निंदा एक नहीं होते, हर तरह की कला की समीक्षा और चर्चा होनी चाहिए यह एक सामान्य बात है । संदीप जी ने जैसे मेरी समीक्षा पे मुस्कुराते हुए मेरे प्रति आदर का भाव दिखाया, ये कहा जा सकता है की वो सिर्फ़ मर्दाना फ़िल्में ही नहीं बनाते, उनके तेवर भी मर्दाना हैं, धन्यवाद सर लेकिन कृपा करके मुझे कभी कोई रोल मत देना नहीं तो आपके अल्फा मेल हीरोज़ फेमिनिस्ट हो जाएँगे और फिर आपकी फ़िल्में भी पीट जायेंगी, आप ब्लाकबस्टर बनाओ फ़िल्म इंडस्ट्री को आपकी ज़रूरत है|”

कंगना रनौत के साथ काम करना चाहते हैं संदीप रेड्डी

संदीप रेड्डी ने एक इंटरव्यू देते हुए कंगना रनौत की तारीफ करते हुए कहा था कि,”अगर मुझे मौका मिलता है और लगता है कि वह मेरे रोल में फिट बैठती है तो मैं उनके पास जाकर स्टोरी सुनाऊंगा मुझे क्वीन और बाकी फिल्मों में उनकी परफॉर्मेंस बहुत पसंद आई। तो अगर वह एनिमल को लेकर नेगेटिव कमेंट दे रही है तो मुझे कोई दिक्कत नहीं है मैं गुस्सा नहीं होऊंगा। क्योंकि मैं उनका काम देखा है मुझे बुरा नहीं लगता है।” आपको बता दे संदीप रेड्डी की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की है इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर भी नजर आ रहे थे।

Read More-Poonam Pandey ने अपनी ही मौत का क्यों रचा स्वांग? मरने के 24 घंटे बाद सामने आकर खुद बताई वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts