Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentसिर पर दुपट्टा, चेहरे पर मुस्कुराहट, शादी की खबरों के बीच रकुल...

सिर पर दुपट्टा, चेहरे पर मुस्कुराहट, शादी की खबरों के बीच रकुल प्रीत ने शेयर की अखंड पाठ की तस्वीर

अपनी शादी की खबरों के बीच रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अखंड पाठ करती हुई नजर आ रही है। रकुल प्रीत सिंह की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

-

Rakul Preet Singh: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री रकुल प्रीत सिंह इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में बनी हुई है। कहा जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह जैकी भगनानी के साथ बहुत जल्द शादी करने वाली है। कई बार दोनों को एक साथ स्पाॅट भी किया जा चुका है। हालांकि अभी तक दोनों ने अपनी शादी को लेकर अनाउंसमेंट नहीं किया है। अपनी शादी की खबरों के बीच रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अखंड पाठ करती हुई नजर आ रही है। रकुल प्रीत सिंह की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

रकुल प्रीत सिंह ने कराया अखंड पाठ

शादी की खबरों के बीच रकुल प्रीत सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है। जिसमें वह सिर ढके हुए और नीले रंग के आउटफिट में नजर आ रही हैं। इस दौरान एक्ट्रेस के चेहरे पर मुस्कुराहट देखी जा सकती है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा,’अखंड पाठ वाहेगुरु।’ दरअसल आपको बता दे शादी के फंक्शन में एक अखंड पाठ भी होता है जो 48 घंटे तक किया जाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Rakul Singh (@rakulpreet)

इस दिन करने जा रही शादी

बताया जा रहा है कि रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी 21 फरवरी के दिन शादी करने जा रहे हैं। इनकी शादी में क्लोज दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी गोवा में शादी करने वाले हैं।

Read More-Poonam Pandey ने अपनी ही मौत का क्यों रचा स्वांग? मरने के 24 घंटे बाद सामने आकर खुद बताई वजह

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts