Lal Krishna Advani Bharat Ratna: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से नवाजा जाएगा। इस बात का ऐलान पीएम मोदी ने किया है। लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारत रत्न सम्मान के लिए नहीं दिया जा रहा बल्कि वोट बांधने के लिए दिया जा रहा है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भारत सरकार के इस फैसले को चुनाव से जोड़कर टिप्पणी की है।
अखिलेश यादव ने दिया बड़ा रिएक्शन
लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न देने की घोषणा पर अखिलेश यादव ने कहा,’यह भारत रत्न अपने वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है। बल्कि वोट को बांधने के लिए दिया जा रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, मैंने कई बार यह कहा है कि कोई पूण्य काम होने जा रहा हो और PDA के लोग 90% आबादी वाले दुखी हो तो कैसे पूण्य होगा। जमीन घोटाला हुआ है। वह भी अगर गोंडा, बलरामपुर, अयोध्या जैसी जगह पर हो तो सोच आपकी किस नाम पर इस सरकार में इस तरह का घोटाला हो रहा है।’
बीजेपी पर अखिलेश ने कसा तंज
वही अखिलेश यादव ने बीजेपी पर तंज कसते हुए कहा कि,’बीजेपी को चिंता इस बात की करनी चाहिए कि उनके सांसदों की परफॉर्मेंस क्या है। उत्तर प्रदेश दिल्ली की सरकार उनकी रही, कहीं भी उन्होंने कोई कारखाना लगवाया हो तो बता दें। 40 लाख करोड़ का अगर इन्वेस्टमेंट यूपी में आ रहा है तो बलरामपुर ,गोंडा में निवेश क्यों नहीं हो रहा? यह जो बेरोजगार इजरायल जा रहे हैं और अग्नि वीर के लोग कपड़े उतार कर आंदोलन कर रहे हैं इनसे कैसे बीजेपी बच पाएगी।’
Read More-अरविंद केजरीवाल को ED ने फिर भेजा समन, इस दिन दिल्ली CM को होना होगा पेश
