Tuesday, March 3, 2026
HomeEntertainment‘बड़ा ही घटिया मजाक था...’ खुद की मौत की झूठी खबर फैलाने...

‘बड़ा ही घटिया मजाक था…’ खुद की मौत की झूठी खबर फैलाने से Poonam Pandey पर भड़के लोग

पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी के होश उड़ा दिए। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह जिंदा है। उन्होंने अपने मौत की खबर झूठी फैलाई थी। इसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स पूनम पांडे पर भड़क गए हैं।

-

Poonam Pandey: बीते दिनों से बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री पूनम पांडे सबसे ज्यादा सुर्खियों में बनी हुई है। क्योंकि कल पूनम पांडे के सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर की गई थी जिसमें पोस्ट की गई थी कि पूनम पांडे की मौत हो चुकी है। अचानक पूनम पांडे की मौत की खबर सुनकर लोगों को कुछ भी समझ नहीं आ रहा था। इसके बाद अब पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर सभी के होश उड़ा दिए। जिसमें उन्होंने बताया है कि वह जिंदा है। उन्होंने अपने मौत की खबर झूठी फैलाई थी। इसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स पूनम पांडे पर भड़क गए हैं।

पूनम पांडे पर भड़के यूजर

पूनम पांडे की मौत की खबर सुनकर बॉलीवुड एक्टर्स से लेकर फैंस उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे थे। इसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स पूनम पांडे को ट्रोल कर रहे हैं और उन पर अपने मौत की झूठी खबर फैलाने के कारण अपनी भड़ास भी निकाल रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूज़र ने लिखा “पागल है क्या, ऐसे कौन पब्लिसिटी स्टंट करता है।” तो वही एक दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने गुस्सा जताते हुए पूनम पांडे को लेकर लिखा “शर्मनाक, अब पब्लिसिटी के लिए मौत का नाटक भी होगा।” इसके अलावा एक तीसरे यूज़र ने लिखा “अ लाइफ…सोशल मीडिया पर यह नाटक डालने से पहले, बड़ा ही भद्दा मजाक था।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

नहीं हुई है पूनम पांडे की मौत

सोशल मीडिया पर चल रही मौत की खबरों के बीच पूनम पांडे ने खुद सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने बताया है कि वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं। उन्होंने अपने मौत का झूठा नाटक सिर्फ लोगों को सर्वाइवल कैंसर को लेकर जागरूक करने के लिए किया था। लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को पूनम पांडे की यह हरकत बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है और हर कोई इस पर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहा है।

Read More-Poonam Pandey की मौत की खबर पर पहली बार आया पति सैम बाॅम्बे का रिएक्शन, कहा- ‘कुछ ठीक नहीं लग रहा…’

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts