Parineeti Chopra: बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा हमेशा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा में बनी रहती हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा से कुछ महीने पहले ही शादी की है। राघव चड्ढा के साथ परिणीति चोपड़ा की जोड़ी को लोग खूब पसंद करते हैं। परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड की एक फेमस अभिनेत्री बन चुकी हैं। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा अब सिंगिंग में अपना करियर बनाने जा रही है। परिणीति चोपड़ा ने पहली बार लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस दी है।
परिणीति चोपड़ा ने दी पहली बार लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें वह मुंबई फिल्म फेस्टिवल 2024 में अपनी पहली लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस देती हुई दिखाई दे रही है। इसके साथ परिणीति चोपड़ा ने अपने बचपन का सपना पूरा कर लिया है क्योंकि उन्होंने बताया था कि वह बचपन से ही एक सिंगर बनना चाहती हैं। इस दौरान लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस देते हुए परिणीति चोपड़ा के चेहरे पर अलग ही स्माइल देखी जा सकती है। अपनी पहली लाइव सिंगिंग परफॉर्मेंस की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए परिणीति चोपड़ा ने लिखा “और ये हो गया… जब मैं इसे लिख रही हूं तो मेरी आंखों में आंसू हैं। मेरा अब तक का पहली लाइव सिंगिंग परफोर्मेंस कल रात थी। ये वो सब कुछ था। जिसकी मैं उम्मीद कर रही थी। आप सभी ने जो प्यार दिखाया..उसके लिए आपका धन्यवाद। ये मेरे लिए बहुत मायने रखता है।”
View this post on Instagram
एक्टिंग से कमा चुकी है नाम
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा ने एक्टिंग की दुनिया में साल 2011 में कदम रखा था। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म लेडीज वर्सेज रिकी बहल में परिणीति चोपड़ा ने पहली बार एक्टिंग की थी। इसके बाद परिणीति चोपड़ा केसरी, तिरंगा, गोलमाल अगेन जैसी कई हिट फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। पिछली बार परिणीति चोपड़ा अक्षय कुमार के साथ मिशन रानीगंज फिल्म में नजर आई थी जो साल 2023 में रिलीज हुई है।
