Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentकैंसर की जंग जीतने वाले नन्हे फैन से मिलने पहुंचे Salman Khan,...

कैंसर की जंग जीतने वाले नन्हे फैन से मिलने पहुंचे Salman Khan, भाईजान पूरा किया 5 साल पहले किया वादा

सलमान खान ने 5 साल पहले जगनबीर से एक वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह कैंसर को मार दे देते हैं तो वह उनसे मिलने जरूर आएंगे। सलमान खान ने अपने नन्हें फैन किया वादा पूरा किया और जगनबीर से मिलने पहुंचे।

-

Salman Khan Met Jaganbeer: बॉलीवुड इंडस्ट्री के भाई जान कहे जाने वाले सलमान खान को मिलने के लिए उनका हर फैंस बेताब है। इस दुनिया में सलमान खान के लाखों फैंस है। हालांकि आज हम सलमान खान के नन्हे फैंन जगनबीर की बात कर रहे हैं। 9 साल के बच्चे जगनबीर से मुलाकात करने के लिए सलमान खान पहुंचे हैं। सलमान खान ने 5 साल पहले जगनबीर से एक वादा किया था। उन्होंने कहा था कि अगर वह कैंसर को मार दे देते हैं तो वह उनसे मिलने जरूर आएंगे। सलमान खान ने अपने नन्हें फैन किया वादा पूरा किया और जगनबीर से मिलने पहुंचे।

5 साल पहले किया था वादा

आपको बता दे साल 2018 में 4 साल के जगनबीर को कैंसर का डायगनाॅस हुआ था। तब उनसे मिलने के लिए सलमान खान पहुंचे थे। लेकिन तब कीमोथेरेपी करने के बाद जगनबीर की आंखों की रोशनी चली गई थी। उस वक्त सलमान खान उसके पास आधा घंटा तक रुके थे। लेकिन वह पहचान नहीं पाया लेकिन फिर बाद में ब्रेसलेट पर उंगली करने के बाद उन्होंने भाईजान को पहचान लिया था। इस दौरान सलमान खान ने उससे वादा किया था अगर वह किसी चैंपियन की तरह कैंसर का सामना करेंगे तो वह उनसे मिलने फिर आएंगे। अब जगनबीर 5 साल बाद 9 बार कीमोथेरेपी कराने के बाद कैंसर से फ्री हो गया है। कैंसर से जंग जीतने पर अपने नन्हे फैन से किया हुआ वादा सलमान खान ने निभाया और वह उनसे मिलने पहुंचे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

3 साल के बेटे को हुआ था कैंसर

जगनबीर की मां सुखबीर कौर ने बताया कि 3 साल की उम्र में ही उनके बेटे के दिमाग में सिक्के जैसा कैंसर ट्यूमर हो गया था। डॉक्टर्स ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा था कि जगनबीर का इलाज या तो दिल्ली या मुंबई में कराए। ऐसे में जगनबीर के माता-पिता को समझ नहीं आ रहा था कि वह अपने बेटे को इस बीमारी के बारे में कैसे बताएं। तब उन्होंने सिर्फ अपने बेटे को बताया कि वह मुंबई जा रहे हैं। यह सुनकर जगनबीर समझ गया कि वह सलमान खान से मिलने जा रहे हैं।

Read More-सनी देओल के साथ इस फिल्म से कमबैक करने जा रही प्रीति जिंटा! बड़े पर्दे पर मचा सकती हैं धमाल

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts