Friday, February 6, 2026
Homeराजनीतिप्राण प्रतिष्ठा को लेकर मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, 22 जनवरी...

प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मोदी सरकार ने किया बड़ा ऐलान, 22 जनवरी को आधे दिन तक बंद रहेंगे सरकारी दफ्तर

रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन का ब्रेक दिया जाएगा यह ब्रेक 22 जनवरी की दोपहर 2:30 तक रहेगा।

-

Ram Mandir Inauguration: अयोध्या में बने राम मंदिर मंदिर के उद्घाटन को लेकर मोदी सरकार ने आज गुरुवार 18 जनवरी को बड़ा ऐलान कर दिया है। मोदी सरकार ने ऐलान करते हुए बताया है कि रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन तक के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। इस बात की जानकारी केंद्रीय राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह ने देते हुए कहा कि, रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा के दिन 22 जनवरी को आधे दिन के लिए सरकारी दफ्तर बंद रहेंगे। केंद्रीय कर्मचारियों को आधे दिन का ब्रेक दिया जाएगा यह ब्रेक 22 जनवरी की दोपहर 2:30 तक रहेगा। उन्होंने कहा कि भारी जन भावनाओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है।

इन राज्यों में हो चुका है छुट्टी का ऐलान

आपको बता दे इससे पहले कुछ राज्यों में पूरे दिन की छुट्टी का ऐलान किया जा चुका है। जिसमें उत्तर प्रदेश ,मध्य प्रदेश ,गोवा ,हरियाणा और छत्तीसगढ़ शामिल है। इन राज्यों के मुख्यमंत्री ने पहले से ही 22 जनवरी को छुट्टी का ऐलान कर दिया है।

22 जनवरी को होगी भव्य राम मंदिर की स्थापना

आपको बता दे 22 जनवरी को अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर की स्थापना होने जा रही है।जिसको लेकर मंगलवार से अनुष्ठान जारी है। आज रामलला की मूर्ति गर्भ ग्रह में पहुंच चुकी है और पूजा अर्चना की जा रही है। वहीं बीते दिन बुधवार को कलश पूजन किया गया। रामलला सोने के बने सिंहासन में विराजमान होंगे। देश के प्रधानमंत्री 22 जनवरी को मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा करेंगे।

Read More-‘जिन रामलला ने जीता था मुकदमा, वही हो स्थापित वरना कर दूंगा केस’, निर्वाणी अखाड़े के महंत ने किया बड़ा ऐलान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts