Hrithik Roshan Birthday: ऋतिक रोशन बॉलीवुड इंडस्ट्री में एक ऐसा नाम है जो आज किसी भी पहचान का मोहताज नहीं है। आज बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऋतिक रोशन की बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। आपको बता दे कि बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन आज अपना 50वा जन्मदिन मना रहे हैं। इसके बाद रितिक रोशन के जन्मदिन पर उनके पिता ने बेटे के साथ एक तस्वीर शहर की है।
बाप और बेटे का दिखा खास बॉन्ड
बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता ऋतिक रोशन के पिता राकेश रोशन ने आज बेटे के 50वें जन्मदिन पर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में ऋतिक रोशन और उनके पिता टेबल के सामने बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस दौरान ऋतिक रोशन ने ब्लैक कलर की शर्ट पहन रखी है तो उनके पिता ने ब्लैक एंड व्हाइट जैकेट पहन रखा है। राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर कैप्शन में लिखा “डुग्गू को हाफ सेंचुरी की शुभकामनाएं 50 साल के प्यार, अविस्मरणीय यादों और आगे की कई अविश्वसनीय उपलब्धियों के लिए शुभकामनाएं। ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद।”
View this post on Instagram
मां ने शेयर की बचपन की तस्वीर
बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन ने भी बेटे के जन्मदिन पर एक बेहद ही खास फोटो शेयर की है। इस पोस्ट में देखा जा सकता है कि एक तरफ ऋतिक रोशन के बचपन की फोटो है तो दूसरी तरफ फाइटर फिल्में में ऋतिक रोशन का लुक दिखाया गया है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए मां ने लिखा “महीने से 50 साल तक,
View this post on Instagram
आपकी यात्रा को सेल्युलाइड और सोशल मीडिया पर लाखों लोगों द्वारा शेयर किया जा सकता… आपने इस धरती पर 50 साल बिताए हैं, इतने सारे लोगों के लिए खुशी लाए हैं, फिर भी मैं आपको उस पल से जानती हूं जब आप दिल की धड़कन थे… कई रातें मैं अपने दिल की धड़कनों के साथ इसकी लोरी गाते हुए सोई हूं और जैसे-जैसे यह मेरी आत्मा के भीतर विकसित होती जा रही है, मैं आपकी लोरी को सुखदायक बना रही हूं।”
Read More-एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए सलमान खान, सुरक्षा में सेंध के बाद इस अंदाज में दिखे भाईजान
