HomeEntertainmentपति की गोद में बैठी नजर आई Priyanka Chopra,बेटी के साथ भी...

पति की गोद में बैठी नजर आई Priyanka Chopra,बेटी के साथ भी की मस्ती, सामने आई क्रिसमस सेलिब्रेशन की तस्वीर

प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास(Nick Jonas) के साथ भी रोमांटिक होती हुई नजर आ रही है इतना ही नहीं वह अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ भी मस्ती करती हुई नजर आई। इस क्रिसमस प्री सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा ने अपने कुछ खास दोस्तों को भी इनवाइट किया था।

-

Priyanka Chopra Christmas Celebration: बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपना सिक्का जमाने वाली प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को आज के समय में कौन नहीं जानता है। बीती रात ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा(Priyanka Chopra) ने अपने घर में क्रिसमस का प्री सेलिब्रेशन किया है जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। इस दौरान प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनास(Nick Jonas) के साथ भी रोमांटिक होती हुई नजर आ रही है इतना ही नहीं वह अपनी बेटी मालती मेरी चोपड़ा के साथ भी मस्ती करती हुई नजर आई। इस क्रिसमस प्री सेलिब्रेशन में प्रियंका चोपड़ा ने अपने कुछ खास दोस्तों को भी इनवाइट किया था।

प्रियंका ने घर पर सेलिब्रेट किया क्रिसमस

बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की है। उन्हें देखा जा सकता है कि वह अपने घर पर क्रिसमस प्री सेलिब्रेशन करती हुई दिखाई दे रही। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीरें शेयर की हूं मैं देखा जा सकता है कि वह पत्नी निक जोनस की गोद में बैठी हुई नजर आ रही है। कपल की इस तस्वीर को देखकर फैंस भी ढेर सारा प्यार लुटा रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वह कैंडल नाइट डिनर करती हुई नजर आ रही है। एक तस्वीर में प्रियंका चोपड़ा अपनी बेटी के साथ भी मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

बहुत क्यूट लगी प्रियंका की बेटी मालती

प्रियंका चोपड़ा ने जो तस्वीरें शेयर की है उनमें उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा भी खेलती हुई नजर आ रही है। एक तस्वीर में प्रियंका अपनी बेटी के साथ मस्ती करती हुई नजर आ रही है वहीं दूसरी तस्वीर में उनकी बेटी मालती मैरी चोपड़ा टॉय कार के साथ खेलती हुई दिख रही है। प्रियंका और निक्की की लाडली मालती पार्क में झूले में बैठी नजर आ रही है। आपको बता दे प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी बेटी मालती मैरी चोपड़ा का स्वागत सरोगेसी के जरिए किया था।

Read More-‘आई लव यू’ कहते हुए फीमेल फैन ने Salman Khan के साथ की ऐसी हरकत देखकर दंग रह गए भाईजान, देखें वीडियो

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts