Monday, February 2, 2026
Homeवास्तु शास्त्रसाल के अंत में मार्गी होने जा रहे गुरु, इन 3 राशि...

साल के अंत में मार्गी होने जा रहे गुरु, इन 3 राशि वालों को होगा जबरदस्त मुनाफा

इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2023 को गुरु मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से इन तीन राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलेगा। इनके सभी बिगड़े हुए काम बनेंगे।

-

Guru Margi Effect: ज्योतिष शास्त्र में देवगुरु बृहस्पति को सद्गुण प्रदान करने वाला ग्रह माना जाता है। इस समय देवगुरु बृहस्पति मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। बृहस्पति को देवी देवताओं का गुरु माना जाता है वे सभी नवग्रहों में से सबसे बड़े हैं। इस साल के आखिरी दिन यानी 31 दिसंबर 2023 को गुरु मेष राशि में मार्गी होने जा रहे हैं। देवगुरु बृहस्पति के मार्गी होने से इन तीन राशि वालों को बहुत ही लाभ मिलेगा। इनके सभी बिगड़े हुए काम बनेंगे।

मेष राशि

गुरु बृहस्पति मेष राशि में ही मार्गी होने जा रहे हैं। जिससे इस राज के जातक का जीवन अच्छा रहेगा वह अपने जीवन में जुड़े अहम फैसले लेने में सक्षम होंगे। हायर एजुकेशन की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर सकते हैं। विवाहित लोगों की जिंदगी की परेशानियों का अंत होने के योग हैं। आप किसी विदेशी यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक राशि

आपके घर में किसी नन्हे बच्चे की किलकारी गुण सकती है।परिवार के लोगों में मैत्रीपूर्ण रिश्ते बने रहेंगे। आपके जीवन में विदेश जाने के अवसर आ सकते हैं कार्यस्थल पर आपकी नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आपका झुकाव आध्यात्मिक की ओर हो सकता है। इस राशि के जो जातक प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं उन्हें बहुत अच्छी खबर सुनने को मिलेगी।

कर्क राशि

जो लोग नौकरी ढूंढ रहे हैं उनकी तलाश पूरी हो जाएगी। घर की आर्थिक दृष्टि ठीक रहने से आपके चेहरे पर संतोष का भाव रहेगा। आपके घर में खुशी का माहौल रहेगा परिवार की तरफ से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है आप विदेश यात्रा पर जा सकते हैं।

Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है।UP Varta News  इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts