Homeवास्तु शास्त्रपूजा पाठ करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नाराज हो...

पूजा पाठ करते समय इन बातों का रखें विशेष ध्यान, नाराज हो जाएंगे देवी -देवता

पूजा पाठ के कई सारे नियम बताए गए हैं जिनको करने से तुरंत ही पूजा का फल मिलता है। जो लोग नियमों का पालन नहीं करते उन्हें पूजा का फल नहीं मिलता है।

-

हिंदू धर्म में पूजा पाठ करना बहुत ही जरूरी माना जाता है। पूजा पाठ अगर विधि विधान से की जाए तो भगवान जरूर प्रसन्न होते हैं और आपके सभी काम सफल कर देते हैं। पूजा पाठ करना जितना जरूरी होता है उतना ही पूजा के नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। पूजा पाठ के कई सारे नियम बताए गए हैं जिनको करने से तुरंत ही पूजा का फल मिलता है। जो लोग नियमों का पालन नहीं करते उन्हें पूजा का फल नहीं मिलता है।

पूजा करते समय भूलकर भी ना करें ये काम

-शाम को पूजा करते समय कभी फूल नहीं तोड़ने चाहिए। अगर आप फूल चढ़ाना चाहते हैं तो पहले ही फूल तोड़ कर रख ले।

-घर में मंदिर हमेशा पूर्व दिशा में ही होना चाहिए घर में मंदिर का इस दिशा में होने से धन -संपत्ति का आगमन होता है।

-पूजा के समय दीपक जलाना बहुत ही शुभ माना जाता है। अगर आप पूजा के दौरान दीपक नहीं जलाते तो आपको पूजा का फल नहीं मिलेगा।

-पूजा के बाद शंख और घंटी बजना बहुत ही आवश्यक माना जाता है। हिंदू धर्म में घंटी और शंख बजाने का बेहद महत्व है।

-पूजा के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि भगवान को कभी भी एक हाथ से प्रणाम नहीं करना चाहिए। प्रणाम करते समय दोनों हाथों का इस्तेमाल करना चाहिए।

-पूजा करते समय आप हमेशा माथे पर तिलक लगाए। इसके अलावा दीपक को हमेशा भगवान के दाएं और बाएं और जलाना चाहिए।

-शाम की संध्या के समय आप गलती से भी सूर्य देव की पूजा ना करें। सूर्य देव की पूजा हमेशा सुबह ही करनी चाहिए। शाम को पूजा करने से हमेशा आपको कष्ट झेलना पड़ेगा।

(Disclaimer: यहां पर प्राप्त जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। UP Varta News इसकी पुष्टि नहीं करता है।)

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts