Mumbai Indians: रोहित शर्मा के कप्तानी में मुंबई इंडियंस एक बार नहीं बल्कि कई बार आईपीएल की चैंपियन बनी है। मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीम होने के साथ सबसे लोकप्रिय टीम भी है। पिछले 10 सालों से मुंबई इंडियंस के कप्तानी रोहित शर्मा कर रहे थे लेकिन आईपीएल 2024 के लिए रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने कप्तानी के पद से हटा दिया है। रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस का कप्तान बनाने पर क्रिकेट फैंस भड़क गए हैं। रोहित शर्मा के फैंस मुंबई इंडियंस को बाय कॉट करने का ट्रेंड भी चला रहे हैं।
फैंस ने जलाई मुंबई इंडियंस की जर्सी
इस समय सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा के फैंस मुंबई इंडियंस पर पूरी तरह से भड़क गए हैं। एक क्रिकेट फाइनल सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह मुंबई इंडियंस की जर्सी को टांगता है उसके बाद मुंबई इंडियंस की जर्सी में वह आग लगा देता है। इस वीडियो को शेयर करते हुए यूज़र ने लिखा “आप इसी के हकदार हैं मुंबई इंडियंस।” तो एक दूसरे यूज़र ने वीडियो शेयर किया जिसमें वह मुंबई इंडियंस की टोपी को
You deserve this @mipaltan 👍🏻 pic.twitter.com/BdMQ06v0pe
— Shreyas_s_p (@Shreyassp11) December 15, 2023
जमीन पर पटकते हुए दिखाई दे रहा है जिसके बाद वह मुंबई इंडियंस की टोपी को आग में फेंक देता है।
मुंबई के फैसले से फैंस हुए हैरान
मुंबई इंडियंस में बीती रात सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या को कप्तान बनाने की जानकारी दी थी। लेकिन हार्दिक पांड्या को कप्तान बनने के बाद क्रिकेट फैंस को बिल्कुल भी समझ नहीं आ रही है। क्योंकि रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस 5 बार चैंपियन बनी है इसके बाद जो मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा को कप्तानी पद से हटा दिया है इस बात को क्रिकेट फैंस पचा नहीं पा रहे हैं। अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में रोहित शर्मा बतौर ओपनर बल्लेबाज मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे।
Read More-क्रिकेट में अब कभी नहीं देखेगा धोनी का नंबर 7, BCCI ने रिटायर की माही की जर्सी
