Friday, February 6, 2026
HomeEntertainmentनहीं रहे फेमस सिंगर अनूप घोषाल, निधन पर CM ममता बनर्जी ने...

नहीं रहे फेमस सिंगर अनूप घोषाल, निधन पर CM ममता बनर्जी ने जताया शोक

उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली और दोपहर 1:40 बजे मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। आपको बता दें अनूप घोषाल ने संगीत की दुनिया में ही नहीं बल्कि राजनीतिक दुनिया में भी कदम रखा था।

-

Anup Ghoshal Death: फेमस सिंगर और कंपोजर अनूप घोषाल ने 77 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है।‌ वह काफी लंबी बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। कल शुक्रवार को उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। अनूप घोषाल के निधन की खबर सुनते ही पूरे फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। बीमारियों के कारण साउथ कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली और दोपहर 1:40 बजे मल्टी ऑर्गन फेल्योर के कारण उनका निधन हो गया। आपको बता दें अनूप घोषाल ने संगीत की दुनिया में ही नहीं बल्कि राजनीतिक दुनिया में भी कदम रखा था।

सीएम ममता बनर्जी ने जताया शोक

अनूप घोषाल के निधन पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शोक व्यक्त किया है। सीएम ममता बनर्जी ने शोक जताते हुए कहा कि,”बंगाली हिंदी और अन्य भाषाओं में गाने वाले अनूप घोषाल के निधन पर मैं गहरा दुख और संवेदना व्यक्त करती हूं।” आपको बता दे अनूप घोषाल ने कांग्रेस के टिकट पर उत्तरपाड़ा सीट से 2011 का विधानसभा चुनाव जीता था।

4 साल की उम्र में शुरू कर दी थी ट्रेनिंग

आपको बता दे अनूप घोषाल ने 4 साल की उम्र में ही संगीत की ट्रेनिंग शुरू कर दी थी और उन्होंने पहली बार ऑल इंडिया रेडियो कोलकाता से बच्चों के कार्यक्रम से शिशु महल के लिए गाना गया था। उनके लोकप्रिय हिंदी गानों में फिल्म मासूम से ‘तुझसे नाराज नहीं जिंदगी’,’हुस्न भी आप हैं ,इश्क भी आप हैं’ और ‘शीशा का घर से तुम साथ हो जिंदगी भर के लिए।’इसके अलावा उन्होंने बंगाली भाषाओं में भी गाना गया है। उनकी बहुमुखी प्रतिभा क़ाज़ी नज़रुल इस्लाम ,रविंद्र नाथ टैगोर और आधुनिक बंगाली गीतों में प्रदर्शित हुई।

Read More-‘मुझे कुछ चीजें नहीं आई पसंद…’ भाई बॉबी देओल की Animal पर सनी देओल ने दिया चौंकाने वाला बयान

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts