MS Dhoni Jersey Number 7: महेंद्र सिंह धोनी को भारतीय क्रिकेट टीम का एक महान विकेटकीपर बल्लेबाज कहा जाता है। महेंद्र सिंह धोनी पूरी दुनिया के एक महान विकेटकीपर बल्लेबाज के साथ भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तान भी है। अब इसी बीच भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी नंबर 7 को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड में एक बहुत बड़ा फैसला लिया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी की जर्सी को इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर कर दिया है।
रिटायर हुई धोनी की जर्सी
महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट में नंबर 7 की जर्सी पहनकर खेलते थे। लेकिन अभी इसी बीच बीसीसीआई ने महेंद्र सिंह धोनी की नंबर 7 को रिटायर कर दिया है। अब कोई भी युवा बल्लेबाज जो टीम इंडिया में डेब्यू करेगा उसे नंबर 7 की जर्सी नहीं मिल पाएगी। धोनी के बाद अब टीम इंडिया की तरफ से कोई भी खिलाड़ी नंबर 7 की जर्सी नहीं पहन पाएगा। इससे पहले महान सचिन तेंदुलकर की जर्सी नंबर 10 को भी रिटायर कर दिया गया था।
View this post on Instagram
धोनी ने 2022 में लिया था सन्यास
महेंद्र सिंह धोनी ने भारतीय क्रिकेट टीम को अपने कप्तानी में आईसीसी की हर एक ट्रॉफी जिताई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में ही भारतीय क्रिकेट टीम ने साल 2011 में वनडे विश्व कप का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी ने साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल मैच में अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच खेला था जिसके बाद 15 अगस्त साल 2022 को महेंद्र सिंह धोनी ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था।
Read More-10 साल में 5 बार चैंपियन, रोहित के युग में Mumbai Indians बनी IPL की सबसे सफल टीम, अब छिनी कप्तानी
