Mumbai Indians: रोहित शर्मा को इंडियन प्रीमियर लीग का सबसे सफल कप्तान कहा जाता है। क्योंकि इंडियन प्रीमियर लीग के कई सीजन में रोहित शर्मा ने अपनी शानदार कप्तानी से मुंबई इंडियंस को कई बार चैंपियन बनाया है। आपको बता दे कि मुंबई इंडियंस से रोहित शर्मा की कप्तानी छिन गई है। रोहित शर्मा की जगह पर हार्दिक पांड्या अब मुंबई इंडियंस के नए कप्तान बनेंगे। लेकिन रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का सफर बहुत ही शानदार रहा है।
रोहित की कप्तानी में पांच बार चैंपियन बनी मुंबई
वर्तमान में मुंबई इंडियंस को आईपीएल की सबसे सफल टीम कहा जाता है क्योंकि मुंबई इंडियंस के नाम पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने का रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने पिछले 10 सालों में पांच बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। रोहित शर्मा ने पांच बार मुंबई इंडियंस को अपनी कप्तानी में चैंपियन बनाया है। रोहित शर्मा का कार्यकाल अब मुंबई इंडियंस से खत्म हो गया है।रोहित शर्मा की कप्तानी में मुंबई इंडियंस ने 2013, 2015, 2017, 2019 और 2020 में आईपीएल ट्रॉफी जीती है। आईपीएल 2023 में भी मुंबई इंडियंस ने सेमीफाइनल खेला था लेकिन उसे सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा।
To new beginnings. Good luck, #CaptainPandya 💙 pic.twitter.com/qRH9ABz1PY
— Mumbai Indians (@mipaltan) December 15, 2023
2013 में मिली थी कप्तानी
साल 2013 में रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस का नया कप्तान बनाया गया था जिसके बाद 10 साल के अपने कप्तानी करियर में मुंबई इंडियंस को रोहित शर्मा ने पांच बार आईपीएल का खिताब दिलाया है। 10 साल बाद अब मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा से साल 2023 में कप्तानी के पद से हटा दिया है। इसके बाद मुंबई इंडियंस का भविष्य युवा ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के हाथों में दे दिया गया है।
