Padro Henrique death: फेमस सिंगर केके की मौत लाइव परफॉर्मेंस के दौरान हुई थी। उनकी मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। लेकिन अब एक और फेमस सिंगर ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ब्राजील के फेमस सिंगर पेड्रो हेनरिक ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। ब्राजील के फेमस सिंगर पेड्रो हेनरिक कीमत लाइफ परफॉर्मेंस के दौरान हुई है। वह अचानक परफॉर्मेंस करते वक्त जमीन पर गिर पड़े और उन्हें आनन -फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां पर डॉक्टर ने उन्हें मृत्यु घोषित कर दिया।
गिरते हुए सिंगर का वीडियो हुआ वायरल
पेड्रो हेनरिक जब लाइव परफॉर्मेंस दे रहे थे उसे दौरान का एक वीडियो सामने आया है उसमें देखा जा सकता है कि वह स्टेज पर खड़े होकर गाना गा रहे हैं गाना गाते वक्त सिंगर फुल ऑन मस्ती के मूड में है। वीडियो में उन्होंने व्हाइट पेंट और कोट पहन रखा है। गाना गाते वक्त वह थोड़ी देर बाद अचानक रुकते हैं और फिर स्टेज पर बेहोश हो जाते हैं। पेड्रो हेनरिक को अचानक स्टेज पर गिरता देखकर सभी कोई हैरान रह जाता है उसके बाद तुरंत ही उन्हें क्लीनिक ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्होंने लाइव परफॉर्मेंस से पहले अपने दोस्तों से कहा था कि उन्हें काफी थकान महसूस हो रही है।
30-year-old singer Pedro Henrique just collapsed and died on stage.
The new normal is not normal.
— End Wokeness (@EndWokeness) December 14, 2023
दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत
बताया जा रहा है कि उनकी मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है। पेड्रो हेनरिक की उम्र 30 साल की थी। इन्होंने 3 साल की उम्र में ही गाना गाना शुरू कर दिया था। 2015 में उन्होंने यूट्यूब पर कई वीडियो शेयर करना शुरू किया इस तरह उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी। वही सिंगर की 2 महीने की एक बेटी भी है।
Read More-एनिमल में इंटीमेट सीन के लिए Tripti Dimri ने चार्ज की थी इतनी फीस, जानकार उठ जाएंगे होश
