Friday, February 6, 2026
Homeराजनीतिठंड में कांपते लोगों को देख CM ने रुकवाया काफिला, फिर किया...

ठंड में कांपते लोगों को देख CM ने रुकवाया काफिला, फिर किया कुछ ऐसा हो रही तारीफ

लोगों को ठंड से कांपते हुए देखकर उत्तराखंड के CM धामी का दिल पिघल गया और तुरंत ही वह जरूरतमंद लोगों के पास पहुंच गए और खुद ऐसा काम किया जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

-

Pushkar Singh Dhami News: हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जिनके पास पहनने के कपड़े नहीं है ,खाने के लिए रोटी नहीं है, रहने के लिए घर तक नहीं है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस वक्त हर जगह चर्चा हो रही है। पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को कई इलाकों का औचक निरीक्षण किया इस दौरान कुछ लोग कड़ाके की ठंड में ठिठुरते हुए नजर आए। लोगों को ठंड से कांपते हुए देखकर उत्तराखंड के CM धामी का दिल पिघल गया और तुरंत ही वह जरूरतमंद लोगों के पास पहुंच गए और खुद ऐसा काम किया जिसे देखकर हर कोई उनकी तारीफ कर रहा है।

विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे थे सीएम धामी

उत्तराखंड के सीएम धामी मंगलवार की रात आईएसबीटी समेत शहर के अन्य इलाकों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ लोग ठंड से बिना कंबल के दिखाई दिए इसके बाद मुख्यमंत्री ने तुरंत माइक पर अधिकारियों द्वारा कंबल लाने के निर्देश दिए और फिर जरूरतमंदों को खुद अपने हाथों से कंबल बांटे। अपने बीच मुख्यमंत्री को अचानक देखकर लोग हैरान रह गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का यह अंदाज लोगों को काफी पसंद आ रहा है। बताया जा रहा है कि जब सीएम धामी अपने विकास कार्यों का निरीक्षण करने निकले तो उनकी नजर अचानक सड़कों के पास बैठे लोगों पर पड़ी जो कड़कड़ाती सर्दी के बीच बिना गर्म कपड़े और कंबल के दिखाई दे रहे थे। इसके बाद तुरंत ही उन्होंने अपना काफिला रुकवा दिया और उनसे बातचीत की।

अपने हाथों से पहनाए गर्म कपड़े

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत ही अधिकारियों को गर्म कपड़े और कंबल लाने के लिए कहा, अधिकारी जब तक कंबल लेकर नहीं पहुंचे सीएम धामी वहीं पर मौजूद रहे। खुद अपने हाथों से गरीबों को कंबल और गर्म कपड़े पहनाए। इसके बाद सभी जिला अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए कहा की प्रदेश में शीत लहर का प्रकोप बढ़ने लगा है इसे देखते हुए प्रदेश के शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पर्याप्त अलाव की व्यवस्था की जाए। नगर निगम एवं नगर पालिका क्षेत्र में संचालित रैन बसेरे की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए हैं।

Read More-मोहन यादव को CM बनाए जाने के बाद ससुराल में बाटी जा रही मिठाइयां, UP के इस शहर में मनाया जा रहा जश्न

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts