Friday, February 6, 2026
HomeEntertainment'सिंघम' के इस फेमस एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, 78 साल...

‘सिंघम’ के इस फेमस एक्टर ने दुनिया को कहा अलविदा, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई एक्टर रविंद्र बेर्डे ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इन्होंने सिंघम, नायक: द रियल हीरो जैसी फिल्मों में काम किया है। यह काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे।

-

Ravindra Berde Death: अजय देवगन की फिल्म सिंघम को भी काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। अजय देवगन की इस फिल्म में कई कलाकार नजर आए थे। वही इस फिल्म में रविंद्र बेर्डे ने भी अहम किरदार निभाया था। दिवंगत एक्टर लक्ष्मीकांत बेर्डे के भाई एक्टर रविंद्र बेर्डे ने आज इस दुनिया को अलविदा कह दिया है। इन्होंने सिंघम, नायक: द रियल हीरो जैसी फिल्मों में काम किया है। यह काफी लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित चल रहे थे। उनके गले में कैंसर था आज इन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया है। इनके निधन की खबर सुनते ही इनके फैंस को झटका लगा है। बताया जा रहा है कि रविंद्र कई महीनो से कैंसर का इलाज कर रहे थे और गले के कैंसर का पता चलने के बाद उन्हें मुंबई के टाटा अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

78 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा

आपको बता दे रविंद्र को पहले 1995 में एक नाटक के दौरान दिल का दौरा पड़ा था और 2011 में कैंसर का पता चला। इतनी गंभीर बीमारी होने के बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और वह काम करते रहे। बताया जा रहा है अभी 2 दिन पहले ही अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई थी बुधवार सुबह ही अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ा और वह हमेशा के लिए इस दुनिया को अलविदा कह कर चले गए। रविंद्र के परिवार में उनकी पत्नी दो बच्चे, बहू और पोते-पोतियां हैं।

मराठी फिल्मों में भी किया था काम

रविंद्र ने बॉलीवुड में ही नहीं बल्कि मराठी फिल्मों में भी काम किया था। रविंद्र ने 1965 में थिएटर से अपना सफर शुरू किया था उन्होंने 300 से ज्यादा मराठी फिल्मों में अपना योगदान दिया। उन्होंने विजय चव्हाण, महेश कोठारे, विजू खोटे,सुधीर जोशी जैसे दिग्गज एक्टर्स के साथ काम किया। उन्होंने हिंदी फिल्मों में अनिल कपूर और अजय देवगन के साथ भी स्क्रीन शेयर की थी।

Read More-शाहरुख खान और प्रीति जिंटा के बाद Akshay Kumar पर भी चढ़ा क्रिकेट का खुमार, इस टीम के बने मलिक

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts