Thursday, February 5, 2026
Homeदेशछत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से पहले हुआ बड़ा हमला, एक...

छत्तीसगढ़ में सीएम के शपथ ग्रहण से पहले हुआ बड़ा हमला, एक जवान शहीद

-

Chhattisgarh: आज मध्य प्रदेश के बाद छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री शपथ ग्रहण समारोह है जिसमें कई वीआईपी नेता शामिल होने वाले हैं। अब इसी बीच छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना इलाके में एक बहुत बड़ा हमला हुआ है जिसमें एक जवान शहीद हो गया है। अमदाई खदान के पास नक्सलियों ने हमला कर दिया जिसमें जवाबी कार्रवाई की गई नक्सलियों के हमले में CAF 9वीं वाहिनी का एक जवान आरक्षक कमलेश कुमार शहीद हो गया। वही एक दूसरा जवान आरक्षक विनय कुमार गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए नारायणपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

आसपास के इलाकों में चलाया जा रहा सर्च ऑपरेशन

वहीं आसपास के इलाकों में पुलिस बल और DRG के अलावा ITBP के जवानों का सर्चिंग अभियान जारी किया गया है। बताया जा रहा है IED विस्फोट के साथ जवानों पर नक्सलियों ने फायरिंग कर दी जिसमें जवाबी कार्रवाई में एक जवान शहीद हो गया वहीं दूसरे जवान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह हमला तब हुआ जब छत्तीसगढ़ में सीएम पद का शपथ ग्रहण समारोह है।

4 बजे सीएम पद की शपथ ग्रहण करेंगे नए मुख्यमंत्री

बुधवार की शाम चार बजे छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सीएम पद की शपथ लेने वाले हैं। उनके साथ डिप्टी सीएम अरुण साव और विजय शर्मा भी शपथ ग्रहण करने वाले हैं। इस शपथ ग्रहण समारोह में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर अमित शाह और जेपी नड्डा भी शामिल होने वाले हैं। आज ही मध्य प्रदेश में भी शपथ ग्रहण समारोह हुआ है जिसमें मोहन यादव ने सीएम पद की शपथ ली है।

Read More-मोहन यादव को CM बनाए जाने के बाद ससुराल में बाटी जा रही मिठाइयां, UP के इस शहर में मनाया जा रहा जश्न

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts