HomeEntertainmentSunil Shetty को हुई दामाद KL Rahul के फिक्र, जाने किस वजह...

Sunil Shetty को हुई दामाद KL Rahul के फिक्र, जाने किस वजह से चिंता में पड़े अथिया शेट्टी के पापा

सुनील शेट्टी को अपने दामाद केएल राहुल की चिंता सताने लगी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बहुत बड़ा खुलासा किया है। सुनील शेट्टी ने बताया कि अगर उनके दामाद केएल राहुल को कोई ट्रोल करता है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है।

-

Sunil Shetty On KL Rahul: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी ने अभी हाल ही में अपनी बेटी अथिया शेट्टी की शादी टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल के साथ की है। इसी साल अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी जनवरी के महीने में हुई है। सुनील शेट्टी और दामाद के राहुल के बीच बहुत ही प्यारा बाॅन्ड है। सुनील शेट्टी को अपने दामाद केएल राहुल की चिंता सताने लगी है। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बहुत बड़ा खुलासा किया है। सुनील शेट्टी ने बताया कि अगर उनके दामाद केएल राहुल को कोई ट्रोल करता है तो उन्हें बहुत बुरा लगता है।

केएल राहुल के ट्रोल होने पर सुनील शेट्टी को लगता है बुरा

सुनील शेट्टी ने अभी हाल ही में एक इंटरव्यू देते हुए बताया है कि,”उन्हें बहुत बुरा लगता है जब कोई राहुल को ट्रोल करता है। मुझे राहुल और अथिया से भी ज्यादा तकलीफ होती है जब कोई राहुल के बारे में बुरा भला बोलता है लेकिन राहुल हमेशा मुझे समझता है और कहता है कि पापा आप इन सब बातों को दिल से मत लगाओ। मेरा बाला बोलेगा। मैं क्रिकेट को लेकर काफी सुपर टिशियस हूं।जब- जब राहुल फील्ड पर आते हैं तो मैं बहुत ज्यादा घबरा जाता हूं। आखिर वह मेरा बच्चा है मैं हमेशा यही चाहूंगा कि वह जीत कर आए। मैं जब उसकी आंखों में देखता हूं तो मुझे यह एहसास होता है कि ये कितनी बड़ी चीज है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Suniel Shetty (@suniel.shetty)

मैं उसे अपने बच्चों की तरह देखता हूं: सुनील शेट्टी

अथिया शेट्टी के पापा और बॉलीवुड के फेमस अभिनेता सुनील शेट्टी ने आगे इंटरव्यू देते हुए बताया है कि,”आपका बच्चा अच्छा परफॉर्म नहीं कर पता है तो आप अंदर ही अंदर परेशान हो जाते हो मुझे पता है कि राहुल पूरी दुनिया के लिए एक बेहतर प्लेयर है। लेकिन मैं उसे अपने बच्चों की तरह देखता हूं।”

Read More-विराट के साथ रोमांटिक हुई अनुष्का शर्मा, कुछ इस तरह मनाई वेडिंग एनिवर्सरी

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts