Thursday, February 5, 2026
HomeEntertainmentप्रियंका चोपड़ा भी हुई डीफफेक का शिकार, इस चीज के साथ हुई...

प्रियंका चोपड़ा भी हुई डीफफेक का शिकार, इस चीज के साथ हुई छेड़छाड़

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई। प्रियंका चोपड़ा के एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

-

Priyanka Chopra Deepfake Video: बॉलीवुड इंडस्ट्री की फेमस अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को एक्टिंग की दुनिया की देसी गर्ल कहा जाता है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में देसी गर्ल नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा अपनी एक्टिंग से आज करोड़ों लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। आपको बता दे कि इसी बीच प्रियंका चोपड़ा भी डीपफेक वीडियो का शिकार हो गई। प्रियंका चोपड़ा के एक वीडियो के साथ छेड़छाड़ की गई है।

प्रियंका चोपड़ा का डीप फेक वीडियो वायरल

इस समय बॉलीवुड इंडस्ट्री की खूबसूरत अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है इस वायरल वीडियो में प्रियंका चोपड़ा डीप फेक शिकार हो गई है। इस वीडियो AI तकनीक के द्वारा प्रियंका चोपड़ा की आवाज के साथ छेड़छाड़ की गई है। इस वीडियो में प्रियंका की आवाज बदलकर किसी ब्रांड का प्रमोशन करवाया गया है। इस वीडियो में प्रियंका चोपड़ा कहती हुई दिखाई दे रही है कि “हैलो मेरा नाम प्रियंका चोपड़ा है। मैं एक मॉडल, एक्टर और सिंगर हूं। मैंने 2023 में 1 हजार लाख रुपये कमाए हैं. कई फिल्मों और गाने के अलावा इन इनवेस्टमेंट प्रोजेक्ट्स में भी काम किया है। मैं इस प्रोजेक्ट की एडवाइज अपनी दोस्त रुचि भल्ला को भी देना चाहूंगी। आप हर हफ्ते 3 लाख कमा सकते हैं। इसके आपको टेलीग्राम चैनल फॉलो और सब्सक्राइब करने की जरूरत नहीं है।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Priyanka (@priyankachopra)

रश्मिका और कैटरीना भी हो चुकी है डीप फेक

साउथ सिनेमा की खूबसूरत अभिनेत्री रश्मिका मंदाना सबसे पहले डीप फेकवीडियो का शिकार हुई थी जिसमें एक अश्लील वीडियो पर रश्मिका मंदाना का चेहरा लगा दिया गया था। इसके बाद कैटरीना कैफ का भी एक डीप फेक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें टाइगर 3 फिल्म के टॉवल वाले सीन को AI तकनीकी द्वारा बदल दिया गया था और उन्हें अश्लील कपड़े पहना दिए गए थे।

Read More-धर्मेंद्र के इस सीन की वजह से ये पूरी फिल्म नहीं देख पाए थे Bobby Deol, एनिमल एक्टर ने खुद किया खुलासा

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts