Parineeti Chopra Married Life: हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा(Parineeti Chopra) ने इस साल सितंबर के महीने में राजस्थान के उदयपुर में राघव चढ़ा के साथ शादी की है। परिणीति चोपड़ा और राघव की शादी काफी चर्चा में रही है जहां परिणीति चोपड़ा(Parineeti Chopra) बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना कैरियर बना रही है तो वही राघव चड्ढा(Raghav Chadha) पॉलिटिक्स से जुड़े हुए हैं। शादी के बाद परिणीति चोपड़ा अपने ससुराल दिल्ली शिफ्ट हो गई है। वही अब एक इवेंट के दौरान परिणीति चोपड़ा ने बताया है कि शादी के बाद उनकी लाइफ कैसी चल रही है।
परिणीति चोपड़ा ने बताया कैसी चल रही है मैरिड लाइफ
बॉलीवुड की फेमस अभिनेत्री परिणीती चोपड़ा एक इवेंट में पहुंची थी इस दौरान उनसे उनकी मैरिज लाइफ के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि,’मैं हूं एक्टर, वो है पॉलिटिशियन, उसको बॉलीवुड के बारे में कुछ नहीं पता और मुझे पॉलिटिक्स के बारे में कुछ नहीं पता है इसीलिए हमारी मैरिज बहुत अच्छी चल रही है।हम दोनों बहुत खुश हैं।’ आपको बता दे परिणीति चोपड़ा और राघव ने अपने रिलेशनशिप को सेक्रेटली रखा। आखिरकार 13 में को कपूरथला हाउस में परिणीति और राघव ने सगाई कर ली। इनकी सगाई में दिल्ली कैसी है अरविंद केजरीवाल से लेकर पंजाब के सीएम भगवंत मान भी शामिल हुए थे।
View this post on Instagram
परिणीति चोपड़ा का वर्क फ्रंट
वहीं अगर परिणीति चोपड़ा की फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस बहुत जल्द ‘चमकीला’ फिल्म में नजर आने वाली। इस फिल्म में उनके साथ दलजीत दोसांझ लीड रोल में नजर आएंगे। ‘चमकीला’ फिल्म को इम्तियाज अली ने डायरेक्ट किया है। परिणीति चोपड़ा ने बॉलीवुड की कई हिट फिल्मों में काम किया है। परिणीति चोपड़ा प्रियंका चोपड़ा की कजिन सिस्टर हैं।
