Vastu Tips: खुशहाल वैवाहिक जीवन पाने के लिए पति-पत्नी के बीच प्यार होना काफी जरूरी माना जाता है। जब पत्नी के बीच झगड़े होते हैं तो कभी-कभी वह झगड़ा विकराल रूप धारण कर लेते हैं और हमारे रिश्ते पर इसका बहुत बुरा प्रभाव पड़ता है। मानसिक तनाव में सभी कार्य प्रभावित होते हैं और कार्य करने के दौरान गलतियां और भी बढ़ जाती हैं। ज्योतिष की पद्धति फेंगशुई में ऐसी समस्या का बहुत ही सटीक इलाज बताया गया है। इन उपायों को करने से आपके रिश्ते में प्यार बढ़ता है और आपसी कलह हमेशा के लिए दूर हो जाती है।
सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए करें ये उपाय
अगर आपके पति -पत्नी के बीच अक्सर लड़ाई झगड़े होते हैं तो उसे दूर करने के लिए फेंगशुई में चमत्कारी उपाय बताए गए हैं। विवाह के समय सप्तपदी के दौरान दूल्हा दुल्हन के कपड़ों में गांठ बांधी जाती है उसी तरह लाल रंग की गांठ बांधी जाती है। लाल रंग की इस गांठ को उस कमरे में दक्षिण पश्चिम की दिशा अर्थात नैऋत्य कोण की तरह लगा लेना चाहिए जहां पर पति-पत्नी सोते हैं। बेडरूम में इस गांठ का इस्तेमाल करने से आपके बीच जो रोज-रोज झगड़े होते हैं वह खत्म हो जाएंगे।
दांपत्य जीवन में बढ़ता है प्यार
अगर आपने इस उपाय को कर लिया तो आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आ जाएगी। लाल रंग की यह गांठ ऐसी होती है जिसका कोई सिरा कहीं से दिखता नहीं है। कुछ लोग इसे लव नाॅट या प्रेम की गांठ भी कहते हैं। इस गांठ का इस्तेमाल करने से दोनों के आपसी संबंधों में प्रगाढ़ता आती है।
Read More-तुरंत हटा दे घर के सामने रखी ये चीजें, वरना परेशानियां नहीं छोड़ेंगी पीछा
