HomeखेलVideo: ऑस्ट्रेलिया एयरपोर्ट पर पाकिस्तान टीम का हुआ ऐसा स्वागत, खिलाड़ियों को...

Video: ऑस्ट्रेलिया एयरपोर्ट पर पाकिस्तान टीम का हुआ ऐसा स्वागत, खिलाड़ियों को खुद ट्रक में भरना पड़ा अपना सामान

इसी बीच पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दौरे पर गई हुई। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान टीम का ऐसा स्वागत देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

-

Pak vs Aus: भारत में खेले गए वनडे विश्व कप 2023 के खत्म होने के बाद अब सभी टीमों के बीच सीरीज शुरू हो गई हैं। वनडे विश्व कप 2023 में खराब प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने अपने सभी अधिकारियों को बदल दिया है। कप्तान बाबर आजम से लेकर हेड कोच तक भी पाकिस्तान टीम के बदल दिए गए हैं। इसी बीच पाकिस्तान टीम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दौरे पर गई हुई। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान टीम का ऐसा स्वागत देखकर सभी लोग हैरान रह गए हैं।

पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने खुद रखा सामान

इस समय ऑस्ट्रेलिया एयरपोर्ट से पाकिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों का एक हैरान कर देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में पाकिस्तान टीम के सभी खिलाड़ी ऑस्ट्रेलिया एयरपोर्ट पर दिखाई दे रहे हैं। लेकिन इस दौरान पाकिस्तान टीम के खिलाड़ी खुद अपना सामान ट्रक में भरते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ट्रक पर चढ़े हुए दिखाई दे रहे हैं तो वहीं अन्य खिलाड़ी उन्हें समान पकड़ रहे हैं और वह उस ट्रक पर शिफ्ट कर रहे। इस दौरान एयरपोर्ट पर ऑस्ट्रेलिया टीम का कोई भी अधिकारी दिखाई नहीं दे रहा है।

पाकिस्तान को खेलनी है टेस्ट सीरीज

पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया दौरे पर ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलनी है। पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज 14 दिसंबर को शुरू होगी और यह 7 जनवरी को खत्म होगी। इस दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के बीच टेस्ट सीरीज में तीन टेस्ट मैच खेले जाएंगे। पाकिस्तान क्रिकेट टीम अभी तक अपने क्रिकेट इतिहास में कभी भी ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज नहीं जीत पाई है।

Read More-रिंकू का कहर! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ जड़ा 100 मीटर का लंबा छक्का, देख कर उड़ गए सभी के होश

Related articles

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
0FollowersFollow
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Latest posts