War 2 Release Date: बॉलीवुड इंडस्ट्री में इस साल कई फिल्में रिलीज हुई है साल 2023 में बॉलीवुड इंडस्ट्री ने अपने फैंस का खूब मनोरंजन किया है। सलमान खान और शाहरुख खान ने टाइगर और जवान जैसे कई हिट फिल्में दी है। आपको बता दे कि ऋतिक रोशन को बॉलीवुड इंडस्ट्री का फिटनेस ग्रीक कहा जाता है। ऋतिक रोशन हमेशा अपने फिटनेस से लोगों को दीवाना बनाते रहते हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन की अपकमिंग फिल्म वार 2 की रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है।
इस दिन रिलीज होगी वार 2
इस समय ऋतिक रोशन के पास उनकी अपकमिंग फिल्म वार 2 का इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच ऋतिक रोशन की फिल्म वार 2 को लेकर एक बहुत ही बड़ी खबर सामने आ रही है। क्योंकि ऋतिक रोशन की वार 2 फिल्म को लेकर फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि “ब्रेकिंगन्यूज… वाईआरएफ ने वॉर 2 रिलीज की तारीख की घोषणा की। स्वतंत्रता दिवस वीकेंड 2025… वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की छठी फिल्म – वॉर 2 अब रिलीज की तारीख है… बॉक्स ऑफिस पर तबाही के लिए तैयार हो जाइए। 14 अगस्त 2025 गुरुवार अयान मुखर्जी ने फिल्म को डायरेक्ट किया है और YRF द्वारा इसे प्रोड्यूस किया गया है।”
View this post on Instagram
2019 में रिलीज हुई थी वॉर
बॉलीवुड के स्टार ऋतिक रोशन की फिल्म वार साल 2019 में रिलीज हुई थी। 2 अक्टूबर के दिन ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वार को रिलीज किया गया था। ऋतिक रोशन के अलावा इस फिल्म में टाइगर श्रॉफ ने अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरा था। ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वार को फैंस ने खूब पसंद किया था जिस कारण लोग अब वार 2 फिल्म का इंतजार कर रहे हैं।
Read More-रणबीर कपूर के फैंस को लगा बड़ा झटका! Animal फिल्म से हटाए जाएंगे इंटीमेट सीन
